फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Elections 2019, Bhupinder Singh Hooda Campaigning in Whole Haryana

लोकसभा चुनाव 2019: सोनीपत से तय होगी हरियाणा की चौधर, हुड्डा पर है सभी दस सीटों का जिम्मा

Tue, 07 May 2019 10:22 AM IST
खुशबू गोयल प्रवीण पाण्डेय, अमर उजाला, सफीदों(हरियाणा)
प्रवीण पाण्डेय, अमर उजाला, सफीदों(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 07 May 2019 10:22 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, Bhupinder Singh Hooda Campaigning in Whole Haryana
भूपिंदर सिंह हुड्डा
लोकसभा चुनाव 2019 में हरियाणा की चौधरी सोनीपत से तय होगी। अपने चुनावी रथ पर सवार भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर सोनीपत के साथ सभी दस सीटें जीतने का जिम्मा भी है। हुड्डा करीब पांच लोकसभा क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं। हुड्डा पर अपनी खुद की सीट सोनीपत को जीतने की जिम्मेदारी के साथ ही प्रदेश की नौ अन्य सीटों का दारोमदार है। इसमें से रोहतक सीट पर उनके पुत्र दीपेंद्र हुड्डा डटे हैं।
विज्ञापन


अन्य आठ सीटों पर कुछ हुड्डा की पसंद के हैं और कुछ नापसंद के, लेकिन सभी दस सीटों पर पूरा समय देने का दावा कर रहे हुड्डा ने अमर उजाला को बताया कि वे पांच सीटों पर चक्कर लगा चुके हैं, जिसमें अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और रोहतक सीट शामिल हैं। अन्य बची हुई पांच सीटों को चुनाव प्रचार बंद होने से पहले कवर कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


सोनीपत के बटेऊ (दामाद) होने के नाते वे यहां अपनी सीट आश्वस्त मानकर चल रहे हैं। लिहाजा यहां उन्होंने एक ही नारा दिया है कि थम मैन्ने एमपी बणा दियो, मैं थारा राज ल्याऊंगा। हुड्डा सोमवार को सफीदों विधान सभा क्षेत्र में रोड शो के दौरान चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सोनीपत लोकसभा सीट पर पूरे देश की नजरें लगी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां चुनाव तो लोकसभा का हो रहा है, लेकिन इसी के साथ यह भी तय है कि सोनीपत लोकसभा सीट पर जिस भी पार्टी का एमपी बनेगा, तीन बाद माह होने वाले विधानसभा चुनाव में उसी पार्टी की हरियाणा प्रदेश में सरकार बनेगी।

हुड्डा का दावा, हरियाणा में 2009 का प्रदर्शन दोहराएंगे

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भाजपा को मात देने के लिए प्रचार के अंतिम चरण में आक्रामक रुख में आ गए हैं। हुड्डा केंद्र के साथ ही प्रदेश सरकार पर जुबानी हमला बोल रहे हैं। अपने दस साल के कार्यकाल का लेखा-जोखा और भाजपा सरकार का साढ़े चार साल का हिसाब लेकर वह जनता के बीच हैं।

अपने विशेष चुनावी रथ से गांव-गांव प्रचार कर रहे हुड्डा ये कह रहे हैं कि भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा घोटाले ये कह रहे हैं। सफीदों में आयोजित जनसभाओं में हुड्डा पूरे रंग में दिखे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पांच साल पहले जो वादे किए थे, वो पूरे नहीं किए। अबकी बार हरियाणा की चौधर यानी सरकार सोनीपत से तय होगी।

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस 2009 के चुनाव प्रदर्शन दोहराएगी। भाजपा राज में सब बेहाल हैं। किसानों की आय नहीं बढ़ी, बल्कि फसल की लागत दोगुनी हो चुकी है। जिसका नतीजा ये हुआ कि किसान कर्ज के नीचे दबता जा रहा है। मैंने 10 साल कि किसी किसान की जमीन नहीं नीलाम होने दी, अब रोजाना नीलामी के नोटिस भेजे जा रहे हैं।

हमारी सरकार ने सौ-सौ गज के तीन लाख 82 हजार प्लाट दिए थे, भाजपा बताए क्या किया। मेरे कार्यकाल में दो लाख पानी कनेक्शन दिए गए। सरकार बताए, पांच साल में कितनी रेल लाइन बिछाई। पांच साल में मेट्रो लाइन क्यों आगे नहीं बनाई गईं, कांग्रेस के समय शुरू हुई परियोजनाओं पर ही अपना फट्टा लगाकर ही भाजपा नेता नाम चमका रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed