फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok sabha elections 2019, Arvind Kejriwal's road show in Mansa

बादल-कैप्टन में समझौता, तुम मेरी पत्नी को जिताओ, मैं तुम्हारी पत्नी को जिताऊंगा: केजरीवाल

Wed, 15 May 2019 08:35 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुढलाडा/मानसा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुढलाडा/मानसा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 15 May 2019 08:35 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019, Arvind Kejriwal's road show in Mansa
अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कैप्टन और बादल परिवार पर मिलकर चुनाव लड़ने का आरोप लगाया है। बठिंडा से आप की उम्मीदवार प्रो. बलजिंदर कौर के हक में रोड शो के दौरान बुढलाडा में केजरीवाल ने कहा कि बादल और कैप्टन ने समझौता किया है कि ‘तुम मेरी पत्नी को बठिंडा से जिताओ, मैं तुम्हारी पत्नी को पटियाला से जिताऊंगा’।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हरसिमरत बादल दिल्ली और राजा वड़िंग श्री मुक्तसर साहिब रहते हैं। आपको अपने काम करवाने के लिए दिल्ली या श्री मुक्तसर साहिब जाना पड़ेगा। इसे देखते हुए अपने इलाके की बेटी प्रो. बलजिंदर कौर को जिताओ। 
विज्ञापन


केजरीवाल ने अपनी जान को खतरा बताते हुए कहा कि यह लोग उनकी जान के दुश्मन हैं क्योंकि केजरीवाल पैसा नहीं खाता, स्कूलों, अस्पतालों, पानी, सीवरेज और सस्ती बिजली व किसानों को स्वामीनाथन की रिपोर्ट मुताबिक फसलों के लाभदायक दाम दे रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed