फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok sabha elections 2019, Arvind Kejriwal rally in Bathinda of Punjab

देश के इतिहास में पहली बार आतंकी भी मोदी को वोट देने के लिए कह रहे हैं: केजरीवाल

Fri, 17 May 2019 07:09 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा/राजपुरा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा/राजपुरा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 17 May 2019 07:09 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019, Arvind Kejriwal rally in Bathinda of Punjab
आप संयोजक अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव को लेकर पंजाब के फरीदकोट में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पहली बार कैमरे के सामने माना कि पंजाब में आम आदमी पार्टी में कुछ कमियां रह गई थीं लेकिन आठ माह पहले उन कमियों को पूरा कर लिया गया है।

विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि देश की आजादी के बाद किसी भी पार्टी ने लोगों से जुडे़ मसलों जैसे अस्पताल, शिक्षा, पानी, बिजली पर जनता से वोट नहीं मांगे, वह दिल्ली मॉडल आगे रखकर लोगों से वोट देने की अपील कर रहे हैं। 
विज्ञापन


पंजाब में धीरे-धीरे आप को छोड़कर जा रहे नेताओं के बारे में केजरीवाल ने कहा कि उन्हें मलाल है कि उनके नेता पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। जो विधायक पार्टी छोड़ रहे हैं, उन्होंने आप से ही नहीं बल्कि अपने विधानसभा के मतदाताओं से धोखा किया है। केजरीवाल ने कहा कि मोदी का राष्ट्रवाद झूठा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार हुआ है कि आतंकी भी मोदी को वोट देने के लिए कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान भी लोगों से मोदी के लिए वोट करने को कह रहे हैं। इसका मतलब मोदी की आतंकियों और पाकिस्तान के बडे़ नेताओं से सेटिंग है।

केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में अकालियों ने बेड़ा गर्क कर दिया है। अब पंजाब में बादलों का खात्मा हो चुका है। बादलों के राज में भी नशा बिकता रहा और भ्रष्टाचार फैलता रहा अब कैप्टन सरकार राज में भी ऐसा ही हो रहा है।

दिल्ली सरकार स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू कर सकती है तो कैप्टन सरकार क्यों नहीं
आप संयोजक केजरीवाल ने कहा कि किसानों को उनकी फसलों का सही दाम देने के लिए अगर दिल्ली सरकार स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू कर सकती है तो कैप्टन सरकार क्यों नहीं। केजरीवाल ने कहा कि कैप्टन और बादलों ने आपस में सेटिंग कर रखी है। जिसके चलते पंजाब की जनता का कभी भला नहीं किया। अगर कैप्टन सरकार की नीयत साफ है तो वह तुरंत किसानों की फसलों पर स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू करे।

राजपुरा में पटियाला लोकसभा सीट से उम्मीदवार नीना मित्तल के हक में रोड शो के दौरान केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस और अकाली दल आपस में मिलकर पंजाब की जनता को लूट रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि बादल और कैप्टन ने आपस में सेटिंग कर रखी है। अकाली और कांग्रेसी एक दूसरे की पत्नियों को जीत दिलाकर राज्य के लोगों को गुमराह करते आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed