{"_id":"5cb58685bdec22141e224859","slug":"lok-sabha-elections-2019-apply-for-voter-card-till-19-april","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019: वोटर कार्ड बनवाने को मिला एक और मौका, पर पुराने में नहीं करा सकेंगे सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2019: वोटर कार्ड बनवाने को मिला एक और मौका, पर पुराने में नहीं करा सकेंगे सुधार
Tue, 16 Apr 2019 01:09 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 16 Apr 2019 01:09 PM IST
विज्ञापन
Voter ID Card
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपने अब तक अपना मतदाता पहचान पत्र नहीं बनवाया है तो आपको एक और मौका दिया जा रहा है। जल्दी जाइए और बनवा लिजिए। हालांकि मतदाता सूची में अब नाम या फिर जन्मतिथि में सुधार तो नहीं हो सकेगा, लेकिन 19 अप्रैल तक नए वोटर कार्ड बनवाए जा सकेंगे। इसलिए जिन लोगों ने अब तक वोटर कार्ड किसी वजह से नहीं बनवाया है, वह तुरंत चंडीगढ़ स्थित निर्वाचन कार्यालय या फिर बीएलओ से मिलकर वोटर कार्ड बनवा सकते हैं।
इस संदर्भ में संयुक्त मुख्य चुनाव अधिकारी अर्जुन शर्मा ने बताया कि जिनकी उम्र 18 साल पूरी हो चुकी है। ऐसे युवा और अन्य 19 अप्रैल तक चंडीगढ़ में वोटर कार्ड बनवा सकते हैं। इसके लिए खास तौर पर ऑफिसर की ड्यूटी लगाई गई है। स्कूलों में बच्चों को दिए जाने वाले शपथ पत्र में भी यह जानकारी दी गई है। नए वोटर बनने के लिए 19 अप्रैल से पहले फार्म नंबर-6 भरकर निर्वाचन कार्यालय या बीएलओ से संपर्क किया जा सकता है या फिर चुनाव आयोग की वेबसाइट से संपर्क कर सकते हैं।

चलाया जा रहा जागरूकता अभियान
चंडीगढ़ प्रशासन मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है। होटल, रेस्टोरेंट मालिकों, डाक्टर्स, बैंक अफसरों समेत अन्य संस्थाओं से भी लोगों को मतदान देने के प्रति जागरूक करने की अपील की जा रही है। वहीं, स्कूल-कॉलेजों में पढ़ रहे बच्चों को भी मतदान की ताकत बताकर उन्हें अपने अभिभावकों को मतदान को लेकर जागरूक करने को कहा गया है।
मतदान प्रतिशत बढ़ाने की कवायद
2014 में हुए कुल मतदान 73.7 के रिकॉर्ड को चुनाव आयोग इस बार तोड़ना चाहता है। इसके लिए प्रशासन वोटर को कई तरह के आकर्षक ऑफर भी दे रहा है, जिसमें वोट करने वालों को कई रेस्टोरेंट, होटल आदि में डिस्काउंट दिया जाएगा। मरीजों को भी दी जाएगी नसीहत सभी प्राइवेट और सरकारी अस्पताल में प्रोटीन चेकअप और इलाज कराने के लिए आने वाले मरीजों को पेशेंट कार्ड पर दवाइयों के साथ वोट डालने के लिए भी नसीहत दी जा रही।
वोटर बनने के लिए यहां भी कर सकते हैं संपर्क
वोटर्स के लिए चुनाव आयोग द्वारा विशेष हेल्पलाइन नंबर 1950 जारी किया गया है। हेल्पलाइन नंबर 24 घंटे काम करेगा। लोकसभा चुनाव को लेकर किसी भी प्रकार की जानकारी ले सकता है।