फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Elections 2019, Apply for Voter Card till 19 April

लोकसभा चुनाव 2019: वोटर कार्ड बनवाने को मिला एक और मौका, पर पुराने में नहीं करा सकेंगे सुधार

Tue, 16 Apr 2019 01:09 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 16 Apr 2019 01:09 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, Apply for Voter Card till 19 April
Voter ID Card
अगर आपने अब तक अपना मतदाता पहचान पत्र नहीं बनवाया है तो आपको एक और मौका दिया जा रहा है। जल्दी जाइए और बनवा लिजिए। हालांकि मतदाता सूची में अब नाम या फिर जन्मतिथि में सुधार तो नहीं हो सकेगा, लेकिन 19 अप्रैल तक नए वोटर कार्ड बनवाए जा सकेंगे। इसलिए जिन लोगों ने अब तक वोटर कार्ड किसी वजह से नहीं बनवाया है, वह तुरंत चंडीगढ़ स्थित निर्वाचन कार्यालय या फिर बीएलओ से मिलकर वोटर कार्ड बनवा सकते हैं।
विज्ञापन


इस संदर्भ में संयुक्त मुख्य चुनाव अधिकारी अर्जुन शर्मा ने बताया कि जिनकी उम्र 18 साल पूरी हो चुकी है। ऐसे युवा और अन्य 19 अप्रैल तक चंडीगढ़ में वोटर कार्ड बनवा सकते हैं। इसके लिए खास तौर पर ऑफिसर की ड्यूटी लगाई गई है। स्कूलों में बच्चों को दिए जाने वाले शपथ पत्र में भी यह जानकारी दी गई है। नए वोटर बनने के लिए 19 अप्रैल से पहले फार्म नंबर-6 भरकर निर्वाचन कार्यालय या बीएलओ से संपर्क किया जा सकता है या फिर चुनाव आयोग की वेबसाइट से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन


 

चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

चंडीगढ़ प्रशासन मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है। होटल, रेस्टोरेंट मालिकों, डाक्टर्स, बैंक अफसरों समेत अन्य संस्थाओं से भी लोगों को मतदान देने के प्रति जागरूक करने की अपील की जा रही है। वहीं, स्कूल-कॉलेजों में पढ़ रहे बच्चों को भी मतदान की ताकत बताकर उन्हें अपने अभिभावकों को मतदान को लेकर जागरूक करने को कहा गया है।

मतदान प्रतिशत बढ़ाने की कवायद
2014 में हुए कुल मतदान 73.7 के रिकॉर्ड को चुनाव आयोग इस बार तोड़ना चाहता है। इसके लिए प्रशासन वोटर को कई तरह के आकर्षक ऑफर भी दे रहा है, जिसमें वोट करने वालों को कई रेस्टोरेंट, होटल आदि में डिस्काउंट दिया जाएगा। मरीजों को भी दी जाएगी नसीहत सभी प्राइवेट और सरकारी अस्पताल में प्रोटीन चेकअप और इलाज कराने के लिए आने वाले मरीजों को पेशेंट कार्ड पर दवाइयों के साथ वोट डालने के लिए भी नसीहत दी जा रही।

वोटर बनने के लिए यहां भी कर सकते हैं संपर्क
वोटर्स के लिए चुनाव आयोग द्वारा विशेष हेल्पलाइन नंबर 1950 जारी किया गया है। हेल्पलाइन नंबर 24 घंटे काम करेगा। लोकसभा चुनाव को लेकर किसी भी प्रकार की जानकारी ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed