{"_id":"5cd6806abdec2206fd72b43e","slug":"lok-sabha-elections-2019-amar-ujala-foundation-salogan-writing-campaign","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019 पर स्लोगन लिखिए, लोकतंत्र के प्रहरी बनिए, मिलेगा मान और सम्मान भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2019 पर स्लोगन लिखिए, लोकतंत्र के प्रहरी बनिए, मिलेगा मान और सम्मान भी
Sat, 11 May 2019 01:29 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 11 May 2019 01:29 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
पूरे देश में लोकसभा चुनाव 2019 का महायज्ञ चल रहा है। इस यज्ञ में हर कोई अपने मतदान की आहुति देकर देश के लिए एक मजबूत सरकार चुनेगा। मजबूत सरकार से ही देश मजबूत बनता है। आपके सपने भी साकार होंगे। यह तभी संभव है, जब मतदान सौ फीसदी हो।
इसके लिए अमर उजाला मतदाता जागरूकता अभियान के तहत एक हिंदी स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसमें आठवीं से स्नातक तक के विद्यार्थी हिस्सा ले सकते हैं। इसके लिए तीन कैटेगरी बनाई गई हैं।
पहली कैटेगरी में आठवीं से दसवीं क्लास, दूसरी कैटेगरी में 11वीं से 12वीं और तीसरी कैटेगरी में स्नातक के विद्यार्थियों को शामिल किया गया है। प्रतियोगिता में जो विद्यार्थी कम शब्दों में प्रभावी स्लोगन लिखकर मतदाताओं को बेहतर संदेश देंगे, उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

Trending Videos
अखबार में प्रकाशित होंगे, सम्मान भी मिलेगा
स्लोगन आप सीधे अमर उजाला के सेक्टर नौ स्थित एससीओ नंबर 34-37 दफ्तर में भेज सकते हैं। स्लोगन मेल भी कर सकते हैं। मेल का एड्रेस chd-cityreporter@chd.amarujala.com है। स्लोगन भेजते समय कैटेगरी, विद्यार्थी का नाम, पिता का नाम, पता, स्कूल का नाम, मोबाइल नंबर अवश्य लिखें।
स्लोगन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों का चयन अनुभवी पैनल की ओर से किया जाएगा। स्लोगन भेजने की अंतिम तिथि 16 मई है। उसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। प्रतियोगिता का परिणाम अखबार में प्रकाशित होगा। विजेता विद्यार्थियों के स्लोगन उनके फोटो के साथ प्रकाशित किए जाएंगे और उन्हें अमर उजाला कार्यालय में सम्मानित भी किया जाएगा।