फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Elections 2019, 7th Phase Voting in Punjab and Chandigarh

पंजाब में 65.79% और चंडीगढ़ में 70% वोटिंग, मुख्यमंत्री बोले- शांतिपूर्ण रहा मतदान

Mon, 20 May 2019 01:11 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 20 May 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019, 7th Phase Voting in Punjab and Chandigarh
अमरिंदर सिंह - फोटो : amar ujala
19 मई दिन रविवार को पंजाब और चंडीगढ़ में सातवें चरण के तहत वोटिंग हो रही है। दिन निकलते ही लोग भी घरों से निकले और पोलिंग बूथों पर लंबी लाइनें लग गईं। 14 लोकसभा सीटों के लिए 314 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं।
विज्ञापन

 

पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. एस. करुणा राजू के मुताबिक, 13 संसदीय सीटों के लिए 278 प्रत्याशी मैदान में हैं। 278 उम्मीदवारों में से 254 पुरुष और 24 महिलाएं हैं। 2,07,81,211 लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वोटरों में पुरुष 1,09,50,735, महिलाएं 9,82,916 और थर्ड जैंडर के 560 वोटर हैं। इनमें से 3,94,780 वोटर पहली बार वोट के अधिकार का प्रयोग करेंगे। 1,10,264 दिव्यांग वोटर हैं। 1521 एनआरआई वोटर हैं।

विज्ञापन


रिटर्निंग ऑफिसर मनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि चंडीगढ़ की एकमात्र लोकसभा सीट के लिए 36 प्रत्याशी मैदान में हैं। 6 लाख 19 हजार 425 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 191 मतदान केंद्र और 597 बूथ बनाए गए हैं। मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। आयोग की ओर से सभी 597 पोलिंग बूथों पर वेब कास्टिंग की जाएगी। इसके लिए सभी बूथों पर सीसीटीवी लगाए गए हैं। इन सभी बूथों की मॉनिटरिंग सेक्टर 17 में बने कंट्रोल रूम से की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पंजाब में शांतिपूर्ण और भयमुक्त मतदान करवाने के लिए चुनाव आयोग और जिलों में तैनात स्टाफ 24 घंटे काम कर रहा है। चुनाव प्रक्रिया को पूरा करने के लिए 1.25 लाख कर्मचारी और 1 लाख से अधिक पुलिस कर्मचारियों और 512 कंपनियां केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। 23,213 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं, जिनके लिए 42,689 बैलेट यूनिट और 28,703 वीवीपैट मशीनें लगाई जाएंगी। एक अतिरिक्त मशीन स्टैंड बाई के तौर पर रखी गई है।

पंजाब के 11 लोकसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों की संख्या ज्यादा होने के चलते डबल मशीनों का उपयोग किया जाएगा। पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर 249 पोलिंग स्टेशनों को क्रिटिकल, 719 संवेदनशील और 509 को अतिसंवेदनशील घोषित किया गया है। मुख्य मुकाबला भाजपा-अकाली गठबंधन व कांग्रेस के बीच है। कुल 385 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दायर किए गए थे। नामांकन पत्रों की पड़ताल के दौरान 297 नामांकन पत्र दुरुस्त पाए गए थे।

पंजाब में सबसे कम होशियारपुर संसदीय सीट से सबसे कम आठ उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। अमृतसर से सबसे ज्यादा उम्मीदवार 30 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। जालंधर से अकाली दल-भाजपा प्रत्याशी चरनजीत सिंह अटवाल सबसे उम्रदराज हैं। उनकी उम्र 82 वर्ष है। वहीं, चार आजाद उम्मीदवार सबसे कम आयु के हैं। पटियाला से ऋषभ शर्मा, गुरदासपुर से परमप्रीत सिंह, अमृतसर से गौतम और शुभम कुमार मात्र 25 वर्ष के हैं।

 

पंजाब और चंडीगढ़ में सात बजते ही पोलिंग बूथों पर वोटिंग शुरू हो गई। होशियारपुर में दिव्यांग व बुजुर्ग वोटरों की सहायता के लिए हर बूथ पर विद्यार्थी वॉलंटियर तैनात हैं।

जीरकपुर के तहत आने वाले क्षेत्र बलटाना के बूथ नंबर 55 पर ईवीएम खराब। एक भी वोट नहीं डला। मोहाली के फेज 3बी 1 में बूथ नंबर 134 पर आधे घंटे से ईवीएम नहीं चल रही है।

बठिंडा शहर हलके के बूथ नंबर 37 की ईवीएम मशीन खराब होने से मतदान में बाधा आई। मोगा के मिशन स्कूल के बूथ नंबर 90 में ईवीएम मशीन खराब होने के कारण अभी तक मतदान शुरू नहीं हो सका था।

क्रिकेटर हरभजन सिंह जालंधर के सरकारी स्कूल गढ़ा के पोलिंग बूथ पर मतदान करने पहुंचे।

लुधियाना के रेड रोज स्कूल में ईवीएम मशीन खराब होने से मतदान में बाधा आई। संगरूर लोक सभा हलके के बरनाला शहर के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बने बूथ नंबर 78 पर ईवीएम मशीन में खराबी आई।

चंडीगढ़ में इंडस्ट्रियल एरिया फेस 1 स्थित केवी स्टेशन में बने बूथ नंबर 261 पर लोगों ने पोलिंग एजेंट पर लगाया आरोप। अंदर बैठी एक महिला अविनाश सिंह शर्मा के निशान 4 नंबर पर वोट देने को कह रहीं। भाजपा के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे।

विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने परिवार के साथ लुधियाना में जनता नगर में सरकारी स्कूल में बने बूथ पर वोट डाला।

रोपड़ में 151 नंबर बूथ पर ईवीएम मशीन खराब होने से 40 मिनट देरी से वोटिंग शुरू हुई। पठानकोट के सुजानपुर के बूथ नंबर 87 भरोली कलां में ईवीएम मशीन 20 मिनट बंद रही। पटियाला के तरिपड़ी टाउन के सीनियर सेकेंडरी स्कूल स्थित बूथ नंबर 125 पर ईवीएम में दिक्कत आने से आधा घंटा देरी से वोटिंग शुरू हुई।

चंडीगढ़ में सेक्टर 35 के गवर्मेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल में ईवीएम मशीन खराब होने के कारण लगभग 7.45 पर मतदान शुरू हुआ। अधिकारियों ने तत्काल दूसरी मशीन मंगाकर वोटिंग शुरू कराई।

चंडीगढ़ के मक्खन माजरा गांव में दो दिन से पानी का ट्यूबल खराब है। पानी न आने की वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही। इसलिए गांववासियों ने वोटिंग का बहिष्कार कर दिया है। गांव का कोई भी शख्स वोट डालने नहीं जाएगा।

बठिंडा में कई बूथों पर ईवीएम खराब हुई। वार्ड नंबर 12 और 37 में वोटिंग रुकी। वार्ड नंबर 14 के बूथ नंबर 97 पर भी वोटिंग देर से शुरू हुई। अमृतसर के मजीठा क्षेत्र में ईवीएम में खराबी आने के कारण बूथ नंबर 36 ओर 37 पर वोटिंग देरी से शुरू हुई। अबोहर के जंडवाला हनुमन्ता में 144 नम्बर बूथ पर ईवीएम में खराबी आने से वोटिंग रुकी। मुक्तसर के रीजनल सेंटर स्थित बूथ पर मशीन ब्लॉक होने से एक घंटा देरी से मतदान शुरू हुआ।

मोगा में जीरा रोड पर स्थित मिशन स्कूल में बने बूथ नंबर 90 पर वोट डालने के बाद अंगुली पर लगी स्याही दिखाते हुए पूर्व कृषि मंत्री जत्थेदार तोता सिंह।

मोगा में बूथ नंबर 101 पर ईवीएम मशीन खराब होने से देरी से मतदान शुरू हुआ। नवांशहर के बूथ नंबर 65 पर ईवीएम में खराबी के चलते एक घंटा देरी से मतदान शुरू हुआ। अबोहर में वार्ड नंबर 18 के महात्मा गांधी स्कूल में बने बूथ नंबर 76 ईवीएम में खराबी आने से मतदान प्रभावित हुआ।

सेक्टर-19 के राजकीय हाई स्कूल में बने बूथ नंबर 144 पर ईवीएम खराब होने से आधे घंटे देरी से मतदान शुरू हुआ तो लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। मौली जांगरा में बने बूथ नंबर 477 पर ईवीएम मशीर खराब होने से आधा घंटा वोटिंग लेट हुई। सेक्टर 29 में ट्रिब्यून मॉडल स्कूल स्कूल के पोलिंग बूथ नंबर 41 पर ईवीएम खराब होने की जानकारी मिली। वोटरों को करीब 25 मिनट तक इंतजार करना पड़ा।

चंडीगढ़ में चंडीगढ़ आवाजा पार्टी की उम्मीदवार की शिकायत निर्वाचन आयोग से की गई है। मामला इंडस्ट्रियल एरिया फेस 1 स्थित केवी स्टेशन में बने बूथ नंबर 261 का है। लोगों ने पोलिंग एजेंट पर महिला से जबरन वोट करने का आरोप लगाया है।

फरीदकोट में आप उम्मीदवार साधु सिंह मतदान करने के लिए पहुंचे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और श्री आनंदपुर साहिब से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार मनीष तिवारी ने लुधियाना के सराभा नगर में अपनी वोट डाली। तिवारी ने दावा किया कि पार्टी अच्छा प्रदर्शन करेगी। श्री आनंदपुर साहिब में अकाली दल के बूथ भी नहीं लगे हैं और उनका सफाया हो जाएगा।

बरनाला में कांग्रेस उम्मीदवार केवल सिंह ढिल्लों ने अपने परिवार के साथ मतदान किया।

9 बजे तक मतदान प्रतिशत...
चंडीगढ़--- 10.40%

गुरदासपुर--- 9.94%
अमृतसर---7.34%
खडूर साहिब---9.04%
जालंधर---9.52%
होशियारपुर---9.03%
आनंदपुर साहिब---9.18%
लुधियाना---7.89%
फतेहगढ़ साहिब---9.35%
फरीदकोट---7.68%
फिरोजपुर---11.23%
बठिंडा---10.06%
संगरूर---11.14%
पटियाला---14.56%

फरीदकोट में डोगर बस्ती स्थित सरकारी के बूथ पर पीडीए उम्मीदवार मास्टर बलदेव सिंह मतदान करने पहुंचे।

होशियारपुर में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने अपने परिवार के साथ मतदान किया।

मोगा के बाघापुराना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जीता सिंह वाला में पहली बार वोट डालने पहुंची एकमजीत कौर का मतदान केंद्र पर जन्मदिन मनाया गया। सहायक रिटर्निग अफसर एवं अन्य स्टाफ एकमजीत से केक कटवाया और तोहफे दिए।

लुधियाना में अकाली-भाजपा उम्मीदवार महेश इंदर सिंह ग्रेवाल ने मॉडल टाउन में सरकारी स्कूल में बने बूथ पर मतदान करने पहुंचे।

चंडीगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी पवन बंसल ने सेक्टर 28 सी में गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल में बने बूथ नंबर 228 पर मतदान किया।

मुक्तसर के गांव बादली में बूथ नंबर 118 पर कांग्रेस नेता मनप्रीत बादल ने वोट डाला। मतदान करने के बाद जीत का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि इस समय प्रदेश में पार्टी की सरकार है और इस बार भी भारी मतों से कांग्रेस ही जीतेगी।

फतेहगढ़ साहिब लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. अमर सिंह सहर, रायकोट में मतदान केंद्र 136 पर मतदान के बाद बाहर निकलते हुए।

अकाली नेता परमिंदर सिंह ढींढसा ने सुनाम में बूथ पर मतदान किया और फिर भारी मतों से पार्टी के जीतने का दावा भी किया।

10 बजे तक मतदान प्रतिशत...
चंडीगढ़--- 10.40%

गुरदासपुर--- 9.94%
अमृतसर---7.34%
खडूर साहिब---9.04%
जालंधर---9.52%
होशियारपुर---9.03%
आनंदपुर साहिब---9.18%
लुधियाना---9.06%
फतेहगढ़ साहिब---10.55%
फरीदकोट---9.70%
फिरोजपुर---11.23%
बठिंडा---10.06%
संगरूर---11.14%
पटियाला---13.98%





 

मुक्तसर साहिब के गांव बादल में बूथ नंबर 118 पर वोट डालने के 100 साल की महिला भजन कौर पहुंची। अमृतसर के नॉर्थ विधानसभा हलके के बूथ नंबर 176 में 93 साल के वृद्ध राजनाथ मल्होत्रा को मतदान करने के बाद चुनाव अधिकारी ने प्रशंसा पत्र दिया गया।

पंजाबी सिंगर हरभजन मान ने मोहाली में सेक्टर 71 में मतदान किया।

चंडीगढ़ में मौली जागरां में मकान नंबर 1338 निवासी मोनिका पाल ने बताया कि जब वह वोट डालने गई तो पता चला कि  उसका वोट पहले ही कोई डाल कर चला गया था।

जालंधर में भोगपुर के गांव लड़ोई में कांग्रेसी और अकालियों के बीच झड़प भी हो गई। अकालियों का आरोप है कि कांग्रेसियों ने उनका बूथ तोड़ डाला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मुक्तसर में में गांव चक्कबीड़ सरकार स्थित बूथ पर बठिंडा लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राजा वड़िंग पत्नी के साथ मतदान करने के लिए पहुंचे।

बादली गांव में वोट डालने पहुंची केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि कांग्रेस ने गुंडे बुलाए हुए हैं। इन गुंडों ने कल मानसा में कारों की चेकिंग भी की। इस बारे में हमने चुनाव अधिकारी को शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। बठिंडा में हमारे कार्यकर्ता टीटू रंधावा पर भी हमला हुआ था।

11 बजे तक मतदान प्रतिशत...
चंडीगढ़--- 10.40%

गुरदासपुर--- 16.27%
अमृतसर---9.08%
खडूर साहिब---14.95%
जालंधर---13.43%
होशियारपुर---11.33%
आनंदपुर साहिब---18.28%
लुधियाना---11.92%
फतेहगढ़ साहिब---18.03%
फरीदकोट---15.54%
फिरोजपुर---14.50%
बठिंडा---17.27%
संगरूर---20.40%
पटियाला---13.98%

खडूर साहिब लोकसभा सीट में तरनतारन के गांव सरली में पोलिंग के दौरान झड़प में एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक कांग्रेस समर्थक बताया जा रहा है। उसका नाम बंटी और पिता का नाम चरणजीत सिंह है। जानकारी के मुताबिक, वह वोट डालकर बाहर निकला तो अकालियों ने उस पर हमला कर दिया।

मुक्तसर के गांव बादली में बूथ नंबर 118 पर परिवार के साथ मतदान करने पहुंची केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल।

मुक्तसर के गांव बादली में बूथ नंबर 118 पर परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे शिरोमणि अकाली दल सुप्रीमो व प्रत्याशी सुखबीर सिंह बादल।

जगमीत बराड़ ने मुक्तसर में गांव चिड़ेवान स्थित बूथ पर परिवार समेत मतदान करने के लिए पहुंचे।

लुधियाना लोकसभा सीट के तहत खन्ना के गांव समराला में कांग्रेसियों और पीडीए कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। चार लोगों के घायल होने की खबर है।

होशियारपुर में नलोइयां चौक पर सरकारी स्कूल में बने मतदान केंद्र में निवर्तमान केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सापला ने अपनी पत्नी सहित वोट डाला।

कांग्रेस मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के साथ अमृतसर में बूथ नंबर 134 पर मतदान किया।

फरीदकोट संसदीय क्षेत्र के गांव कांगड़ में शिअद कार्यकर्ताओं पर हमले की सूचना है। इस घटना में दो लोग घायल हो गए। गांव में पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका की गाड़ी पर पथराव किया गया। इसमें मलूका बाल-बाल बच गए। संगरूर के गांव इलवाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दो गुट आपस में भिड़ गए। इसमें चार लोग घायल हो गए।

12 बजे तक मतदान प्रतिशत...
चंडीगढ़--- 22.30%

गुरदासपुर--- 26.26%
अमृतसर---19.53%
खडूर साहिब---21.05%
जालंधर---21.94%
होशियारपुर---21.50%
आनंदपुर साहिब---22.32%
लुधियाना---21.14%
फतेहगढ़ साहिब---21.29%
फरीदकोट---22.95%
फिरोजपुर---25.59%
बठिंडा---26.64%
संगरूर---26.17%
पटियाला---28.07%

मुक्तसर के गांव बादली में बूथ नंबर 118 पर परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे शिरोमणि अकाली दल नेता प्रकाश सिंह बादल।

फिरोजपुर के गांव रमे वाला में वोट डालने जा रहे नंबरदार पर कुछ लोगों ने किरपाण से हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अंग्रेज सिंह को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अंग्रेज सिंह का कहना है कि हमला करने वाले अकाली दल से थे।

मुक्तसर के गांव बादली में बूथ नंबर 118 पर वोट डालने के बाद पूरा बादल परिवार एक साथ नजर आया। प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर बादल, हरसिमरत कौर बादल और उनकी बेटियां हरलीन व गुरलीन उंगली पर लगी स्याही दिखाते हुए।

पंजाब सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि सूबे में अभी तक शांतिपूर्ण मतदान हो रहा है। तरनतारन में एक युवक की मौत की खबर है। पुलिस विभाग का कहना है कि वह आपसी रंजिश का मामला है। वोटिंग को लेकर लोग काफी उत्साहित हैं, हम भाजपाई और अकाली दल को हरा कर रहेंगे।

फिरोजपुर में पंजाब भाजपा के पूर्व अध्यक्ष कमल शर्मा ने परिवार के साथ मतदान किया।

पटियाला में पीडीए उम्मीदवार धर्मवीर गांधी ने परिवार समेत वोट डाला।

पंजाब राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. एस करुणा राजू चंडीगढ़ में सेक्टर 18 में बने बूथ पर वोट डालने के लिए लाइन में लगे नजर आए।

1 बजे तक मतदान प्रतिशत...
चंडीगढ़--- 35.60%
पंजाब--- 33.40%

गुरदासपुर--- 35.29%
अमृतसर---27.31%
खडूर साहिब---33.50%
जालंधर---36.30%
होशियारपुर---22.69%
आनंदपुर साहिब---37.15%
लुधियाना---24.22%
फतेहगढ़ साहिब---34.71%
फरीदकोट---28.35%
फिरोजपुर---34.19%
बठिंडा---36.68%
संगरूर---38.59%
पटियाला---28.81%

पटियाला से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी नीना मित्तल परिवार के साथ वोट डालने पहुंची।

पटियाला में बूथ नंबर 89 में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने वोट डाला।

चंडीगढ़ से भाजपा सांसद व प्रत्याशी किरण खेर ने सेक्टर सात स्थित सरकारी स्कूल में बने बूथ पर वोट डाला। पति अनुपम खेर भी उनके साथ नजर आए।

कपूरथला के विधायक राणा गुरजीत सिंह परिवार के साथ बूथ नंबर-129 में वोट डालने के बाद उंगली पर लगा निशान दिखाते हुए।

2 बजे तक मतदान प्रतिशत...
चंडीगढ़--- 37.89%
पंजाब--- 37.50

गुरदासपुर--- 39.75%
अमृतसर---32.50%
खडूर साहिब---35.04%
जालंधर---36.44%
होशियारपुर---36.59%
आनंदपुर साहिब---37.15%
लुधियाना---35.64%
फतेहगढ़ साहिब---36.89%
फरीदकोट---35.19%
फिरोजपुर---41.05%
बठिंडा---39.69%
संगरूर---42.41%
पटियाला---43.62%

पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह सोढी ने फिरोजपुर में मतदान किया।

3 बजे तक मतदान प्रतिशत...
चंडीगढ़--- 50.24%
पंजाब--- 48.18%

गुरदासपुर--- 49.15%
अमृतसर---43.85%
खडूर साहिब---46.60%
जालंधर---46.75%
होशियारपुर---45.31%
आनंदपुर साहिब---47.99%
लुधियाना---45.70%
फतेहगढ़ साहिब---48.76%
फरीदकोट---45.52%
फिरोजपुर---52.31%
बठिंडा---50.54%
संगरूर---52.34%
पटियाला---49.69%

4 बजे तक मतदान प्रतिशत...
चंडीगढ़--- 51.18%
पंजाब--- 48.74

गुरदासपुर--- 48.63%
अमृतसर---44.10%
खडूर साहिब---46.60%
जालंधर---46.75%
होशियारपुर---47.49%
आनंदपुर साहिब---47.99%
लुधियाना---45.70%
फतेहगढ़ साहिब---48.76%
फरीदकोट---46.89%
फिरोजपुर---53.49%
बठिंडा---50.54%
संगरूर---52.34%
पटियाला---53.88%

आम आदमी पार्टी की नेता व एक्ट्रेस गुल पनाग ने फतेहगढ़ साहिब में वोट डाला

रवनीत सिंह बिट्टू ने लुधियाना स्थित अपने पैतृक गांव कोटली में मतदान किया।

5 बजे तक मतदान प्रतिशत...
चंडीगढ़--- 51.18%
पंजाब--- 54.33

गुरदासपुर--- 52.13%
अमृतसर---50.37%
खडूर साहिब---53.93%
जालंधर---55.27%
होशियारपुर---50.97%
आनंदपुर साहिब---54.61%
लुधियाना---52.39%
फतेहगढ़ साहिब---55.52%
फरीदकोट---52.57%
फिरोजपुर---59.53%
बठिंडा---58.17%
संगरूर---61.89%
पटियाला---55.65%

चंडीगढ़ में सेक्टर 33 में बने बूथ नंबर 272 पर डॉ. ऐश्वर्या आनंद ने अपने परिवार के साथ पहली बार मतदान किया।

मशूहर सिंगर सरदूल सिकंदर और अमर नूरी मतदान करने के बाद उंगली पर लगी स्याही दिखाते हुए।

खडूर साहिब से अकाली दल प्रत्याशी बीबी जागीर कौर ने भुलत्थ में वोट डाला। मतदान करने के बाद उंगली पर लगा निशान दिखाते हुए।

6 बजे तक मतदान प्रतिशत...
चंडीगढ़--- 63.57%
पंजाब--- 58.86%

गुरदासपुर--- 61.13%
अमृतसर---52.47%
खडूर साहिब---56.77%
जालंधर---56.44%
होशियारपुर---56.27%
आनंदपुर साहिब---58.21%
लुधियाना---57.05%
फतेहगढ़ साहिब---58.21%
फरीदकोट---57.39%
फिरोजपुर---63.11%
बठिंडा---62.24%
संगरूर---62.67%
पटियाला---64.18%
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed