फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok sabha election 2019,Two more candidates of congress declared in punjab

श्री आनंदपुर साहिब से मनीष तिवारी और संगरूर से केवल ढिल्लों कांग्रेस प्रत्याशी घोषित

Fri, 12 Apr 2019 01:00 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 12 Apr 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019,Two more candidates of congress declared in punjab
मनीष तिवारी (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

कांग्रेस हाईकमान ने गुरुवार को पंजाब की दो अन्य लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों का एलान कर दिया। नई दिल्ली में हुई बैठक में श्री आनंदपुर साहिब सीट से मनीष तिवारी और संगरूर से केवल ढिल्लों के नाम पर मुहर लगा दी गई। यह जानकारी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने फोन पर दी। प्रत्याशियों के नामों का विधिवत एलान जल्द कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बैठक चार सीटों पर प्रत्याशियों के चयन के लिए बुलाई गई थी लेकिन पार्टी ने बठिंडा और फिरोजपुर सीटों के लिए फिलहाल प्रत्याशी तय करने का काम टाल दिया है। माना जा रहा है कि पार्टी इन सीटों पर अकाली दल द्वारा अपने प्रत्याशी घोषित किए जाने का इंतजार करेगी।
विज्ञापन


दूसरी ओर पिछली बैठक में फतेहगढ़ साहिब और फरीदकोट सीटों पर घोषित किए गए प्रत्याशियों को लेकर उठे विवाद पर आलाकमान की बैठक में कोई चर्चा नहीं हुई। हालांकि माना जा रहा था कि वाल्मीकि समुदाय के ऐतराज को देखते हुए पार्टी इन दोनों सीटों में से किसी एक पर प्रत्याशी बदल सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा होशियारपुर, जालंधर और फरीदकोट सीट पर प्रत्याशियों के खिलाफ बगावत के मुद्दे को भी आलाकमान ने नजरअंदाज कर दिया है। इस बीच श्री आनंदपुर साहिब और संगरूर सीट पर प्रत्याशियों के एलान की खास बात यह रही कि दोनों प्रत्याशियों को कैप्टन अमरिंदर सिंह की पसंद बताया जा रहा है। इस मामले में पार्टी ने प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ द्वारा सुझाए गए प्रत्याशियों को अनदेखा कर दिया गया। 

संगरूर सीट के लिए पार्टी की प्रदेश प्रभारी आशा कुमारी और प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ किसी हिंदू प्रत्याशी की मांग कर रहे थे जबकि कैप्टन अपने करीबी केवल ढिल्लों को टिकट दिलवाना चाहते थे।

इसी तरह श्री आनंदपुर साहिब सीट पर भी कैप्टन की पसंद मनीष तिवारी थे जबकि जाखड़ मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार कैप्टन संदीप संधू को टिकट दिलाना चाहते थे। गुरुवार को हुई बैठक में कैप्टन अमरिंदर सिंह के अलावा, प्रदेश प्रभारी आशा कुमारी और प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed