फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok sabha election 2019, Two former MLA joins in BJP in Haryana

इनेलो और कांग्रेस को हरियाणा में एक और झटका, दो पूर्व विधायक भाजपा में शामिल

Wed, 03 Apr 2019 12:22 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 03 Apr 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019, Two former MLA joins in BJP in Haryana
बीजेपी - फोटो : File Photo

हरियाणा में दलबदल का दौर जारी है। इनेलो के दो मौजूदा और दो पूर्व विधायकों द्वारा भाजपा ज्वाइन करने के बाद मंगलवार को इनेलो व कांग्रेस के दो और पूर्व विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया है। पार्टी कार्यालय में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला की मौजूदगी में पूर्व विधायक राजेंद्र बीसला और हरिराम वाल्मीकि ने अपने समर्थकों सहित भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। 

विज्ञापन


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने उन्हें पूरा मान-सम्मान देने का भरोसा दिया। राजेंद्र बीसला 1977 में फरीदाबाद के बल्लभगढ़ से आजाद विधायक बने। उसके बाद 1991 में उन्होंने कांग्रेस की टिकट से चुनाव जीता और विधायक बने। लेकिन 2000 में वे फिर से आजाद प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े। उसके बाद राजेंद्र बीसला इनेलो में चले गए और वर्ष 2014 में पृथला से इनेलो की टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए।
विज्ञापन

 

उन्होंने बताया कि अब वे इनेलो में चल रहे चौटाला परिवार के झगड़े से आहत है, इसलिए उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय पार्टी भाजपा ज्वाइन करने का फैसला लिया है। उनके अनुसार वे पीएम मोदी व सीएम मनोहर लाल की नीतियों से प्रभावित है।

उधर, पूर्व विधायक हरिराम वाल्मीकि 2005 में कांग्रेस की टिकट पर झज्जर सीट से चुनाव जीते थे। उनके अनुसार इस सीट से कांग्रेस कई बरसों बाद उनके रूप में चुनाव जीती थी। उनके अनुसार इसके बाद उनका पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मनमुटाव हो गया था। लिहाजा अब उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी है और अब वह भाजपा में शामिल हो गए हैं।

इस मौके पर सिरसा से पैक्स खारिया के निदेशक एवं पूर्व जिलाध्यक्ष पंचायती राज कांग्रेस अटलवीर नैन, पैक्स खारिया गांव जोधपुरिया के निदेशक लालचंद, प्रजापति महासंघ हरियाणा के अध्यक्ष रामेश्वर सिंह प्रजापत, झज्जर से पार्षद मीना देवी, पूर्व सरपंच हीरा लाल, राष्ट्रीय सैनी पंचायत के युवा प्रधान जितेंद्र  सैनी समेत अन्य स्थानीय नेता भाजपा में शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed