फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok sabha election 2019: sunny deol file nomination from Gurdaspur, he have 133 crore property

लोकसभा चुनाव 2019: 133 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं सनी, पत्नी के पास है 7 करोड़ 38 लाख रुपये

Tue, 30 Apr 2019 09:13 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरदासपुर Published by: देव कश्यप Updated Tue, 30 Apr 2019 09:13 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019: sunny deol file nomination from Gurdaspur, he have 133 crore property
sunny deol - फोटो : अमर उजाला

भाजपा के उम्मीदवार सनी देओल का पूरा नाम अजय सिंह धर्मेंद्र देओल है। सनी की उम्र 59 साल है और वह मुंबई की जुहू स्कीम, विले पार्ले (वेस्ट) अंधेरी में रहते हैं। सनी दिओल नेबर्मिंघम (यूके) से अभिनय एवं थिएटर में डिप्लोमा किया है। इनकी पत्नी का नाम लिंडा देओल है। नामांकन के दौरान शपथ पत्र में सनी देओल ने बताया कि उनके पास कुल 133 करोड़ 27 लाख 06 हजार 997 रुपये की कुल संपत्ति है। इनकी पत्नी लिंडा देओल के पास कुल 7 करोड़ 38 लाख 63 हजार 467 रुपये की संपत्ति है। 

विज्ञापन


चल संपत्ति में सनी देओल के पास 26 लाख की नगद राशि, 9 लाख 36 हजार 673 रुपये के बचत खाते, 1 करोड़ 43 लाख 89 हजार 92 रुपये के शेयर बांड, 56 करोड़ 71 लाख, 87 हजार 550 रुपये के निजी लोन या एडवांस दिया है। इनके पास कुल 1 करोड़ 69 लाख 01 हजार 194 रुपये की गाड़ियां है। 26 लाख 69 हजार 353 रुपये सनी देओल को ब्याज आता है। सनी के पास कुल 60 करोड़, 46 लाख, 83 हजार, 862 रुपये की चल संपत्ति है। 
विज्ञापन


अचल संपत्ति में सनी के पास 10 करोड़ 04 लाख 23 हजार 852 रुपये की खेतीबाड़ी जमीन, 8 करोड़ 55 लाख 94 हजार 48 रुपये की नॉन एग्रीकल्चर, 2 करोड़ 40 लाख  रुपये की रिहायशी प्रापर्टी है। अचल संपत्ति का कुल जोड़ 21 करोड़ 17 हजार 900 रुपये है। सनी देओल की कुल 49 करोड़ 30 लाख 51 हजार 405 रुपये की देनदारी भी है। जीएसटी और अन्य देनदारी की रकम 2 करोड़ 49 लाख 53 हजार 830 रुपये है। सनी ने 2017-2018 मे 63 लाख 82 हजार 180 रुपये आयकर भरा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सनी की पत्नी लिंडा देओल के पास कुल 7 करोड़ 38 लाख 63 हजार 467 रुपये की संपत्ति है। 2017-18 में उन्होंने 2 लाख 90 हजार 620 रुपये का आयकर भरा। लिंडा के पास चल संपत्ति में 16 लाख रुपये नगद, 18 लाख 94 हजार 323 रुपये के एफडी, 3 करोड़ 81 लाख 23 हजार रुपये निजी लोन या एडवांस दिया और एक करोड़ 56 लाख 6 हजार 594 रुपये के गहने हैं। लिंडा ने एक करोड़ 66 लाख 39 हजार 550 रुपये लोन ले रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed