{"_id":"5cd32d62bdec220742620aea","slug":"lok-sabha-election-2019-sunita-duggal-s-ips-husband-rajesh-duggal-transferred-from-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार से हटाए गए भाजपा प्रत्याशी सुनीता दुग्गल के आईपीएस पति, भौंडसी गए भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार से हटाए गए भाजपा प्रत्याशी सुनीता दुग्गल के आईपीएस पति, भौंडसी गए भेजे
Thu, 09 May 2019 12:56 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 09 May 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी सुनीता दुग्गल
हरियाणा सरकार ने आखिरकार सिरसा से भाजपा प्रत्याशी सुनीता दुग्गल के आईपीएस पति राजेश दुग्गल को हिसार से हटा दिया है। कांग्रेस, इनेलो और जजपा की शिकायत पर चुनाव आयोग ने हिसार व सिरसा संसदीय क्षेत्रों से बाहर उनका तबादला करने के आदेश दिए थे। मामला हाईकोर्ट भी पहुंचा था, जिसे देखते हुए बुधवार को सरकार ने एचएपी हिसार में थर्ड बटालियन के कमांडेंट पद पर तैनात राजेश दुग्गल का तबादला भौंडसी कर दिया गया।
विज्ञापन
तबादला एवं नियुक्ति आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। राजेश दुग्गल भौंडसी में एसटीएफ के एसपी का जिम्मा संभालेंगे। गृह विभाग में उनके तबादले संबंधी फाइल मंगलवार रात ही पहुंच गई थी। गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एसएस प्रसाद ने आदेश भी जारी कर दिए थे, लेकिन आदेश बुधवार को जारी हुए।
विज्ञापन
कांग्रेस ने चुनाव आयोग से दो बार, इनेलो और जजपा ने एक-एक बार उनकी शिकायत की थी। आरोप लगे थे कि दुग्गल अपनी पत्नी को जिताने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रहे हैं। इस पर चुनाव आयोग ने शिकायत की जांच कराने के बाद जहां आईपीएस राजेश को अनेक हिदायतें जारी की थीं, वहीं सरकार से तबादले की सिफारिश भी कर दी थी। इसके बाद मामला हाईकोर्ट भी जा पहुंचा, जिससे दबाव पड़ने पर तत्काल तबादला आदेश जारी कर दिए गए।
विज्ञापन