{"_id":"5c31ac8cbdec223d834c47e2","slug":"lok-sabha-election-2019-sukhpal-khaira-resigns-from-the-primary-membership-of-aam-aadmi-party","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019 से पहले पंजाब में 'आप' को लगा झटका, सुखपाल खैरा का पार्टी से इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2019 से पहले पंजाब में 'आप' को लगा झटका, सुखपाल खैरा का पार्टी से इस्तीफा
Sun, 06 Jan 2019 12:55 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sun, 06 Jan 2019 12:55 PM IST
विज्ञापन
सुखपाल खैरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुखपाल खैरा ने आखिरकार आम आदमी पार्टी छोड़ ही दी। लोकसभा चुनाव 2019 से पहले ही पार्टी को पंजाब में यह बड़ा झटका लग गया है। पार्टी से सस्पेंड चल रहे खैरा रविवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पार्टी की प्राइमरी मेंबरशिप से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही खैरा ने पार्टी के संयोजक व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के नाम एक पत्र भी लिखा है।
इस पत्र में अरविंद केजरीवाल को संबोधित करते हुए खैरा ने लिखा कि आम आदमी पार्टी पथभ्रष्ट हो चुकी है। अपने आदर्श और सिद्धांत छोड़ चुकी है। ये वहीं आदर्श और सिद्धांत हैं, जिनकी बुनियाद पर पार्टी खड़ी की गई थी। अन्ना हजारे के आंदोलन के बाद बड़े जोर-शोर से जो पार्टी बनाई गई थी, वह अब गर्त की ओर जाती दिख रही है। अगर संभाला नहीं गया तो वो वक्त जल्दी आ जाएगी।
विज्ञापन
इस पत्र में अरविंद केजरीवाल को संबोधित करते हुए खैरा ने लिखा कि आम आदमी पार्टी पथभ्रष्ट हो चुकी है। अपने आदर्श और सिद्धांत छोड़ चुकी है। ये वहीं आदर्श और सिद्धांत हैं, जिनकी बुनियाद पर पार्टी खड़ी की गई थी। अन्ना हजारे के आंदोलन के बाद बड़े जोर-शोर से जो पार्टी बनाई गई थी, वह अब गर्त की ओर जाती दिख रही है। अगर संभाला नहीं गया तो वो वक्त जल्दी आ जाएगी।
विज्ञापन
Punjab MLA Sukhpal Khaira resigns from the primary membership of Aam Aadmi Party. In a letter to Arvind Kejriwal, Khaira says 'party has totally deviated from the ideology and principles on which it was formed post Anna Hazare movement.' (file pic) pic.twitter.com/vPc1N0wIYi
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 6, 2019
खैरा के इस्तीफे पर बोले मनीष सिसौदिया
मनीष सिसौदिया ने सुखपाल खैरा के इस्तीफे की पुष्टि करते हुए अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की और बड़ा बयान दे डाला। उन्होंने कहा कि सुखपाल खैरा पंजाब में पार्टी के विधायक थे। पिछले कुछ समय से वे सस्पेंड चल रहे थे और अब उन्होंने पार्टी की प्राइमरी मेंबरशिप से भी त्यागपत्र दे दिया है। अगर सुखपाल खैरा देश के लिए काम करना चाहते हैं, तो वे हमारे साथ रह सकते हैं। अगर वे सिर्फ अपने स्वार्थ के लिए काम करना चाहते हैं, तो वे कहीं भी जा सकते हैं, स्वतंत्र हैं।
Manish Sisodia on Punjab MLA Sukhpal Khaira resigns from the primary membership of AAP: If he wants to work for the nation, he should stay with us, if he wants to work for his own interests and post then he can go anywhere, how does it concern us? pic.twitter.com/9FZ3jaz0ek
— ANI (@ANI) January 6, 2019