फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Election 2019, Sukhpal Khaira Cleared, No Third Front Now in Punjab

पंजाबः लोकसभा चुनाव से पहले तीसरे फ्रंट के एक होने की संभावनाओं पर लगा विराम, जानें कैसे

Sun, 20 Jan 2019 01:20 PM IST
खुशबू गोयल वरिन्दर राणा, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
वरिन्दर राणा, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 20 Jan 2019 01:20 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019, Sukhpal Khaira Cleared, No Third Front Now in Punjab
सुखपाल खैरा
पंजाब में लोकसभा चुनाव 2019 से ठीक पहले एक मजबूत तीसरे फ्रंट की संभावनाओं पर पूरी तरह से विराम लग गया है। लुधियाना पहुंच अपना पंजाब पार्टी प्रमुख सुच्चा सिंह छोटेपुर ने एक मजबूर तीसरे फ्रंट की वकालत करते हुए सभी छोटी पार्टियों को मंच पर एकत्र होने के लिए कहा। इसमें एक प्रधान, एक संविधान की बात की कही। वहीं दूसरी तरफ शनिवार को लुधियाना पहुंचे पंजाब एकता पार्टी प्रमुख सुखपाल सिंह खैरा ने सुच्चा सिंह की बात को यह कहकर नकार दिया कि अब लोकसभा चुनाव में बहुत कम समय रह गया है, इसलिए ऐसा होना संभव नहीं है। इससे पंजाब में कांग्रेस और अकाली दल के खिलाफ तैयार हो रहे तीसरे फ्रंट को झटका लगा है।
विज्ञापन


यह था छोटेपुर का प्रस्ताव
सूच्चा सिंह छोटेपुर का सुझाव था कि पंजाब में अकाली और कांग्रेस को सत्ता से बाहर करने के लिए एक मजबूत तीसरा फ्रंट चाहिए। इसलिए जितनी भी छोटी पार्टी अब तैयार हो रही है, उन्हें चाहिए कि वह सभी एक मंच पर एक बैनर तले एकत्र हो। सभी पार्टी मिलकर अपना एक प्रधान चुने, सहमति के साथ। अगर सहमति नहीं बनती है, तो फिर पर्ची सिस्टम अपनाया जाए। सभी पार्टी के नेता श्री हरमंदिर साहिब जाएं, वहां पर सभी दलों के प्रमुख नेताओं के नाम की पर्ची डाली जाए। जिसका नाम भी निकले उसे तीसरे फ्रंट का प्रधान नियुक्त कर दिया जाए। उसी समय दरबार साहिब में अरदास होनी चाहिए, इसमें सभी पार्टी नेता यह शपथ लें कि वह नवनियुक्त होने वाले प्रधान का पूरा साथ देंगे। छोटेपुर का कहना था कि वह अपना नाम पर्ची में नहीं डालेंगे, क्योंकि अब नए चेहरों को आगे आकर काम करने देना चाहिए।
विज्ञापन


फिर छोटे दल करें 2022 चुनाव की तैयारी
सुच्चा सिंह छोटेपुर के अनुसार अगर लोकसभा चुनाव के दौरान छोटे छोटे फ्रंट एकजुट नहीं होंगे, तो फिर कांग्रेस और अकाली दल को सत्ता से बाहर करना नामुमकिन होगा। अगर खैरा कहते हैं कि लोकसभा चुनाव में समय कम रह गया है, तो फिर सभी दलों को 2022 के चुनावों की तैयारी में जुटना चाहिए। क्योंकि अगर छोटे छोटे दल अलग अलग होकर चुनाव लड़ेंगे तो सफलता नहीं मिलेगी। इसका फायदा फिर रिवायती पार्टियों को मिलेगा। अब यह फायदा कौन सी पार्टी को मिलेगा। इसके बारे में वह अभी कुछ नहीं बता सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed