फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Election 2019 Result: Haryana Lok sabha Result, wakeover to BJP against Opposition divided

विपक्ष में बिखराव, भाजपा को वाकओवर, विपक्षी दिग्गज धराशायी

Fri, 24 May 2019 05:17 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: देव कश्यप Updated Fri, 24 May 2019 05:17 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019 Result: Haryana Lok sabha Result, wakeover to BJP against Opposition divided
राव इंद्रजीत सिंह, भूपेंद्र सिंह और दुष्यंत चौटाला - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा में कांग्रेस की  गुटबाजी और विपक्ष के बिखराव ने ब्रांड मोदी को वाकओवर दे दिया। सर्जिकल स्ट्राइक और बालकोट ऑपरेशन के बाद बनी राष्ट्रवाद की फिजा में बेरोजगारी, किसानों की असंतुष्टि और जाट आरक्षण जैसे मुद्दे धूमिल पड़ गए। भाजपा सभी दस सीटें जीतने में कामयाब हो गई। राव इंदरजीत सिंह सहित पहली बार चुनाव लड़े केंद्रीय मंत्री चौधरी वीरेंद्र सिंह के पुत्र बृजेंद्र सिंह व कुछ दिन पहले भाजपा में आए अरविंद शर्मा भी जीत गए।

विज्ञापन


उधर, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का जाट नेता के तौर पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की जगह रणदीप सिंह सुरजेवाला को तरजीह देना भारी भूल साबित हुई। नाराज हुड्डा ने अपनी सोनीपत सीट और अपने बेटे दीपेंद्र हुड्डा की रोहतक सीट के अलावा कहीं ध्यान नहीं दिया। हालांकि पिता-पुत्र जीत नहीं सके। चौटाला परिवार के झगड़े के नतीजे में  इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) भी दो-फाड़ हो गई। इनेलो से टूटकर जननायक जनता पार्टी बनने से यह तय हो गया कि जाट वोट बंटेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन


हरियाणा कुल सीटें:  10
            भाजपा   कांग्रेस  इनेलो   एचजेसीबीएल
2019     10           00     00         00
2014     07            01     02        00
2009     00            09     00        01

वंशवाद को नकारा 

देवीलाल के पड़पौत्र दुष्यंत चौटाला, भाई दिग्विजय  व चचेरे भाई अर्जुन चौटाला, भजनलाल के पौत्र भव्य विश्नोई, पूर्व सीएम बंसीलाल की पौत्री श्रुति चौधरी और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा व उनके पुत्र दीपेंद्र सिंह हार गए।

कौन, कहां से कितने वोट से आगे

विजयी प्रत्याशी/दल सीट वोटों का अंतर
रतनलाल कटारिया, भाजपा अंबाला 3,30,492
धरमबीर सिंह, भाजपा भिवानी-महेंद्रगढ़ 4,35,262
कृष्णपाल, भाजपा फरीदाबाद 6,38,239
राव इंदरजीत सिंह, भाजपा गुड़गांव 3,82,155
बृजेंद्र सिंह, भाजपा  हिसार 3,11,526
संजय भाटिया, भाजपा करनाल 6,56,142
नायब सिंह, भाजपा कुरुक्षेत्र 3,84,591
अरविंद शर्मा, भाजपा रोहतक 2,869
सुनीता दुग्गल, भाजपा सिरसा 3,08,481
रमेशचंदर कौशिक,भाजपा सोनीपत 1,62,759

       

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed