{"_id":"5cd1857fbdec22075d23903e","slug":"lok-sabha-election-2019-priyanka-gandhi-vadra-hold-a-roadshow-in-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक में प्रियंका गांधी ने किया रोड शो, कहा- राष्ट्रवाद के नाम पर राजनीति कर रहे मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में प्रियंका गांधी ने किया रोड शो, कहा- राष्ट्रवाद के नाम पर राजनीति कर रहे मोदी
Wed, 08 May 2019 12:12 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 08 May 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
रोहतक में प्रियंका गांधी का रोड शो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का कहना है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रवाद के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। पांच साल में पांच करोड़ रोजगार कम हो गए। जीएसटी के नाम पर छोटे व्यापारियों व नोटबंदी के नाम पर आम आदमी की कमर तोड़ दी।
विज्ञापन
ऊपर से कहा कि देशवासियों परेशान न हो लाइन में देश के लिए खड़े हो रहे हैं। प्रियंका मंगलवार को कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा के लिए साढ़े 3 घंटे रोड शो निकालने के बाद रेलवे स्टेशन के नजदीक अपरोच रोड पर लोगों को संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन
प्रियंका ने कहा कि मैं, तीन माह पहले राजनीति में आई। नकारात्मक व झूठा प्रचार देखकर मन दुखी होता है। ऐसा प्रचार किया जा रहा है, जैसे 5 साल में कितना विकास हो गया। 60 साल कुछ ही नहीं है। नोटबंदी से दिखी आपकी पीड़ा को देशभक्ति का नाम दिया गया। नोटबंदी की वजह से 50 लाख नौकरी गायब हो गई।
विज्ञापन
पांच साल में 2 करोड़ रोजगार देने का वादा करने वाली भाजपा बताए, पांच साल में पांच करोड़ रोजगार के अवसर क्यों कम हो गए। 12 हजार किसानों ने आत्महत्या कर ली। किसान दिल्ली पैदल चलकर आए, लेकिन मोदी उनके लिए पांच मिनट का समय तक नहीं निकाल सके।
अब सब याद आ गए हैं। शहीदों के नाम पर वोट मांग मोदी बताएं यह किस तरह का राष्ट्रवाद है। वहीं, रात करीब नौ बजे प्रियंका कांग्रेस प्रत्याशी के साथ सड़क मार्ग से दिल्ली रवाना हो गईं। हालांकि हिसार से रोहतक हेलीकाप्टर से आई थीं।