{"_id":"5cc6d157bdec22077d5bd4e9","slug":"lok-sabha-election-2019-pm-narendra-modi-will-address-rally-on-may-10-in-rohtak-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस मई को रोहतक में गरजेंगे पीएम मोदी, मनोहर लाल ने कहा-भाजपा जीतेगी दसों सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस मई को रोहतक में गरजेंगे पीएम मोदी, मनोहर लाल ने कहा-भाजपा जीतेगी दसों सीटें
Mon, 29 Apr 2019 03:57 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 29 Apr 2019 03:57 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि भूपेन्द्र सिंह हुड्डा बेशक अभी इस्तीफा दे दे, ना नौ मन तेल होगा और ना राधा नाचेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश में दस की दस सीटे जीत चुकी है और विपक्ष पहले ही अपनी हार मान चुका है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक नेता ने दिल्ली के रास्ते चंडीगढ़ जाने का सपना देखा था। लेकिन जींद की जनता ने उन्हें जबाव दे दिया है। उन्होंने कहा कि बाप बेटे के जाने का समय आ गया है और जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आएगी मोदी के नाम का ज्वार उठेगा।
विज्ञापन
सोमवार को मुख्यमंत्री ने रोहतक में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरक्त की। पत्रकारों से बातचीत करते उन्होंने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि हुड्डा बेशक इस्तीफा दे दे।
विज्ञापन
दरअसल हुड्डा ने कहा था कि अगर भाजपा जीती तो मैं इस्तीफा दे दूंगा नहीं तो मुख्यमंत्री मनोहर लाल इस्तीफा दे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जानकारी दी कि 10 मई को रोहतक लोकसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रैली को संबोधित करेंगे। इसके लिए पूरी तैयारी हो चुकी है।
उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में मोदी की लहर है और जैसे-जैसे मतदान की तारीख आएगी मोदी के नाम का ज्वार उठेगा। मुख्यमंत्री ने प्रमुख उद्योगपति जगमोहन मित्तल, विजय गोयल सहित कई व्यापारियों व कार्यकर्ताओं के यहां चाय पर पहुंचे।