फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok sabha election 2019, many candidates filed Nomination in Punjab and Chandigarh

गुरदासपुर में सनी देओल, फिरोजपुर में घुबाया ने किया नामाकंन, चंडीगढ़ में धवन ने दाखिल किया पर्चा

Mon, 29 Apr 2019 07:10 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 29 Apr 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019, many candidates filed Nomination in Punjab and Chandigarh
लोकसभा चुनाव 2019

पंजाब के कई लोकसभा क्षेत्रों में विभिन्न दलों के उम्मीदवारों ने सोमवार को नामांकन दाखिल किया। गुरदासपुर से फिल्म अभिनेता सनी देओल ने भाई बॉबी देओल की मौजूदगी में पर्चा भरा। नामांकन से पहले सनी देओल ने श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका और श्री दुर्ग्याणा तीर्थ के दर्शन भी किए।

विज्ञापन


वहीं श्री आनंदपुर साहिब से शिरोमणि अकाली दल के प्रत्याशी प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने रोपड़ में डीसी कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया।चंडीगढ़ में आप उम्मीदवार हरमोहन धवन ने भी अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान भारी संख्या में धवन के समर्थक मौजूद रहे।
विज्ञापन


फतेहगढ़ साहिब लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी ने अपना उम्मीदवार ऐन वक्त में बदल दिया। यहां से बनदीप सिंह बन्नी ने आप उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया। वहीं पीडीए उम्मीदवार के रूप में मनविंदर सिंह ग्यासपुरा ने पर्चा भरा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिरोजपुर से कांग्रेसी प्रत्याशी शेर सिंह घुबाया ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र जिला चुनाव अधिकारी चंद्र गैंद को सौंपा। इस मौके पर खेलमंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी और सदर विधायक परमिंदर सिंह पिंकी मौजूद थे। 

कैप्टन फिरोजपुर से खेलमंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी को प्रत्याशी बनाना चाहते थे। लेकिन राहुल गांधी ने जाखड़ की सुनी और फिरोजपुर से अकाली दल को अलविदा कह कर कांग्रेस में शामिल हुए शेर सिंह घुबाया को प्रत्याशी बनाया गया। कैप्टन ने मीडिया से भी दूरी बनाए रखी। इस मौके पर घुबाया ने कहा कि सुखबीर बादल को कम से कम डेढ़ लाख वोटों से पराजित करेंगे। 

सुखबीर अपनी कुर्सी के लिए चुनाव लड़ रहे हैं, फिरोजपुर के विकास के लिए नहीं। इस अवसर पर शहरी विधायक परमिंदर सिंह पिंकी ने कहा कि सुखबीर फिरोजपुर में बनने वाला एयरपोर्ट और एम्स बठिंडा ले गए हैं।


श्री आनंदपुर साहिब से कांग्रेस के उम्मीदवार मनीष तिवारी ने भी अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और विधानसभा स्पीकर राणा केपी सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed