लोकसभा 2019: सनी देओल के लिए राहत की खबर, दिग्गज अभिनेता की पत्नी ने यूं दिया समर्थन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी के लिए गुरदासपुर में राहत की खबर है। पार्टी में उठे बगावती सुर थम गए हैं। लोकसभा टिकट की उम्मीद कर रहीं पूर्व सांसद विनोद खन्ना की पत्नी कविता खन्ना और दिग्गज नेता स्वर्ण सलारिया ने पार्टी का फैसला मंजूर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना समर्थन दिया है। हालांकि दोनों के बीच सालों से चल रही निजी लड़ाई जारी है।
दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कविता खन्ना ने कहा कि वह इसे व्यक्तिगत मुद्दा नहीं बनाएंगी। वह आहत हुई हैं, उन्हें दुख पहुंचा है। वह जानती हैं कि पार्टी के पास टिकट का निर्णय लेने का अधिकार है, लेकिन इसका एक तरीका होना चाहिए। सनी देओल के पार्टी में शामिल होने के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई।
बताते तो वह खुद ज्वाइन करवाती। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या वह सलारिया का समर्थन करेंगी तो उन्होंने कहा कि जिस उम्मीदवार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दुराचार का केस दाखिल हुआ है वह उनका साथ कभी नहीं देंगी।
दूसरी तरफ स्वर्ण सलारिया ने भी कहा कि पार्टी ने उन्हें बहुत कुछ दिया है और वह केवल जनता का विकास चाहते हैं। सलारिया ने कविता के आरोपों को गलत करार देते हुए कहा कि कविता खन्ना का न तो अपना कोई वजूद है और न ही पार्टी में कोई वजूद है।
अगर उन पर कोई इल्जाम साबित होगा तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे। इससे पहले कविता खन्ना व स्वर्ण सलारिया ने संकेत दिया था कि वह गुरदासपुर से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ सकते हैं।
सनी देओल ने विनोद खन्ना को ट्विटर पर दी श्रद्धांजलि
पूर्व सांसद स्व. विनोद खन्ना की पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी के गुरदासपुर से उम्मीदवार सनी देओल ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। सनी देओल ने ट्विटर पर कहा कि वह विनोद खन्ना की ओर से शुरू किए गए कामों को पूरा करने के लिए गुरदासपुर की सेवा करने आ रहा हूं।