फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok sabha election 2019, Haryana's Former Chief Minister Bhupinder Singh Hooda targets on BJP

कहने-सुनने में ईमानदारी अच्छा शब्द, अमल करना भाजपा के बूते की बात नहीं: भूपेंद्र सिंह हुड्डा

Tue, 07 May 2019 01:28 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 07 May 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019, Haryana's Former Chief Minister Bhupinder Singh Hooda targets on BJP
भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा - फोटो : File Photo

पूर्व सीएम व सोनीपत से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह हुड्डा इन दिनों भाजपा सरकार पर सियासी तीर छोड़ रहे हैं। अमित शाह की रैली के बाद हुड्डा ने जहां पलटवाटर करते हुए खुद अपराधों में संलिप्त रहने वालों को नसीहतें न बांटने की सलाह दे डाली, वहीं उन्होंने ईमानदारी पर भी भाजपा को घेरा। 

विज्ञापन


हुड्डा ने कहा कि कहने-सुनने में ईमानदारी अच्छा शब्द, मगर अमल करना भाजपा के बूते की बात नहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा का घोषणा पत्र केवल जुमला पत्र है। हुड्डा ने कहा कि हरियाणा की ईमानदार सरकार अरावली बेच रही थी, तो सुप्रीम कोर्ट को हस्तक्षेप करना पड़ा।
विज्ञापन


यह जनता को बताने की जरूरत नहीं है। दूसरों को नसीहत देने से पहले भाजपा नेता यह भी पूछ लें कि खनन घोटाला, कर्मचारी चयन आयोग भर्ती नीलामी मामला और अरावली पर्वतमाला को बेचने पर उनकी क्या राय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा का चुनावी घोषणा पत्र यह एक नया जुमला है, जो जनता के बीच फेंका गया है। 154 वादों का जुमला पिछले लोकसभा चुनाव में फेंका था, जिसका एक भी वादा पूरा नहीं किया गया। उन्होंने शाह की चुनौती को स्वीकार करते हुए कहा कि मेरी छोड़े, भाजपा के नेता कांग्रेस के किसी भी प्रवक्ता से विकास के मुद्दे पर बहस कर लें, सारी हकीकत सामने आ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed