{"_id":"5caf34e6bdec2214541216dd","slug":"lok-sabha-election-2019-gurpreet-khurana-joins-congress-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंस ब्रदर्स को लगा तीसरा बड़ा झटका, गुरप्रीत खुराना ने छोड़ा साथ, थामा कांग्रेस का दामन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंस ब्रदर्स को लगा तीसरा बड़ा झटका, गुरप्रीत खुराना ने छोड़ा साथ, थामा कांग्रेस का दामन
Fri, 12 Apr 2019 12:21 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 12 Apr 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
सिमरजीत सिंह बैंस
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना से चुनाव मैदान में उतरे लोक इंसाफ पार्टी प्रमुख सिमरजीत सिंह बैंस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। एक के बाद एक उनके पुराने साथी पार्टी को अलविदा कह रहे है। बैंस बंधुओं को गुरुवार को तीसरा झटका लगा।
विज्ञापन
पार्टी के महासचिव गुरप्रीत खुराना ने पार्टी को अलविदा कह दिया है। इससे पहले पूर्व विधायक प्रेम मित्तल बैंस को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं। बीते हफ्ते विपन सूद काका ने भी पार्टी छोड़ शिअद का दामन थाम लिया है।
विज्ञापन
खुराना ने दिल्ली में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, प्रदेश प्रभारी आशा कुमारी के नेतृत्व में कांग्रेस का हाथ थाम लिया। सिमरजीत सिंह बैंस के लगभग सभी पुराने साथी साथ छोड़ चुके हैं। अब उनके पास चुनिंदा साथी ही बचे हैं।
विज्ञापन
जब उन्होंने राजनीति में कदम रखा था, उनके पुराने साथियों में कंवलजीत सिंह कड़वल, जगबीर सोखी और पूर्व पार्षद सोमा दिन रात काम कर रहे थे। ज्यादातर साथ छोड़ने वालों का यही कहना है कि लोक इंसाफ पार्टी अब सिर्फ वन मैन आर्मी बनकर रह गई है।
गुरप्रीत खुराना ने अपना इस्तीफा अपने फेसबुक पेज पर लगभग 12 बजे पोस्ट किया। इसके बाद लोगों की प्रतिक्रिया लगातार आ रही हैं। इसमें ज्यादातर लोग उनके फैसले को अच्छा बता रहे है।
वही कुछ लोग उनके फैसले को गलत बता रहे हैं। कुछ यह जानने की कोशिश कर रहे है कि आखिरकार उन्होंने यह फैसला क्यों लिया। गुरप्रीत खुराना इस्तीफे संबंधी कोई कारण नहीं बता रहे है।