फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok sabha election 2019, Ghulam Nabi Azad targets on PM Narendra Modi in Sonipat

नेहरू की वजह से कश्मीर आज हिंदुस्तान का हिस्सा, पीएम के पैदा होने से पहले लड़ी सेनाः गुलाम नबी आजाद

Wed, 08 May 2019 12:29 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत/पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत/पानीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 08 May 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019, Ghulam Nabi Azad targets on PM Narendra Modi in Sonipat
लोकसभा चुनाव 2019

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को लेकर राजनीति करने वाली भाजपा को नहीं पता कि जवाहर लाल नेहरू की वजह से ही आज कश्मीर देश का हिस्सा है। पीएम नरेंद्र मोदी के जन्म लेने से पहले ही जवाहर लाल नेहरू ने पाक हमले के दौरान सेना की मदद से कश्मीर को बचाकर देश का हिस्सा बनाया था।

विज्ञापन


नेहरू व कांग्रेस ने कभी इस मुद्दे पर सेना के योगदान को भुनाकर राजनीति नहीं की। प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद मंगलवार को ईदगाह कालोनी और गन्नौर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी देश को बताएं कि वह पाकिस्तान से आज तक किसे पकड़ कर लाए हैं और उनका क्या योगदान है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि जब-जब देश की तरफ किसी ने आंख तरेरी है, सेना ने उसका जवाब दिया है। लेकिन देश में सत्तारूढ़ रहते कांग्रेस ने कभी इसे नहीं भुनाया और ना ही सेना के नाम पर चुनाव में राजनीति की। भाजपा के पास अपना बताने के लिए कुछ नहीं है, इसलिए वह सेना को आगे करके उसका राजनीतिकरण करना चाह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह लोगों के बीच जाएं और उन्हें बताएं कि कैसे भाजपा ऐतिहासिक झूठ बोल रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव में पीएम ने अपने पद की सारी गरिमा को ताक पर रख दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में पहली बार ऐसा हुआ है कि प्रदेश को भाजपा ने जाति के आधार पर बांटने का काम किया है।  

गुलाम नबी आजाद ने पानीपत में कहा कि भाजपा मुद्दों पर चुनाव लड़ने से बचती है। पार्टी ने पिछले लोकसभा चुनाव के वक्त जो वादे किए थे उनमें से एक भी पूरा नहीं किया। केंद्र की एनडीए सरकार में देश में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपाई कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने पर भी सिर्फ राजनीति कर रहे हैं। आजाद ने यह बातें मंगलवार को स्काई लार्क रिसॉर्ट में प्रेसवार्ता के दौरान कहीं। 

मोदी जी को पीएम कहने पर भी शर्म आती है : आजाद
गुलाम नबी आजाद ने कहा कि पीएम विरोधी पार्टी को लेकर गाली-गलौज करते हैं। वह पूर्व पीएम राजीव गांधी के लिए असभ्य भाषा का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें मोदी जी को पीएम कहने पर शर्म आती है। उन्होंने फारुख अब्दुल्ला के जम्मू और कश्मीर का अलग पीएम होना चाहिए वाले बयान का बचाव करते हुए प्रधानमंत्री की ओर इशारा करते हुए कहा कि जब पिता अनाप शनाप बोलता है तो बच्चे भी चिढ़ जाते हैं। वो भी फिर ऐसा ही बोलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed