{"_id":"5ccd3072bdec22076c4ec211","slug":"lok-sabha-election-2019-former-cm-bhupinder-singh-hooda-s-road-show-in-julana","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक वोट से होंगे दो फैसले, पहला सांसद का, दूसरा प्रदेश में किसकी बनेगी अगली सरकार: हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक वोट से होंगे दो फैसले, पहला सांसद का, दूसरा प्रदेश में किसकी बनेगी अगली सरकार: हुड्डा
Sat, 04 May 2019 11:59 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 04 May 2019 11:59 AM IST
विज्ञापन
भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री एवं सोनीपत लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जुलाना विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया। उन्होंने कहा कि लोगों के एक वोट से दो फैसले होंगे। पहला फैसला आप अपना सांसद चुनेंगे और दूसरा कि हरियाणा में अगली सरकार किसकी बनेगी। हुड्डा ने यह भी कहा कि सोनीपत में एक वोट काटू उम्मीदवार ने भी पर्चा भरा है।
विज्ञापन
दूसरा केवल मोदी के नाम पर दूसरी बार वोट मांग रहा है। लोगों को ऐसे उम्मीदवारों से सचेत रहने की जरूरत है, जो इलाके के विकास और चौधर में बाधक हैं। उन्होंने कहा कि 2014 में किया गया एक भी वादा पूरा नहीं किया गया। न तो कालाधन आया और न ही प्रतिवर्ष दो करोड़ रोजगार दिए गए।
विज्ञापन
एमए पास को बना दिया रसोइया
शामलो कलां में उन्होंने कहा कि ग्रुप-डी की नौकरियों में एमए पास को रसोइया बना दिया गया है। युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर नौकरियां दी जानी चाहिए थी। ऐसे में कांग्रेस सरकार बनने पर प्रदेश में युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरियां दी जाएंगी।
विज्ञापन