फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok sabha election 2019, Five Congress candidates name almost fixed in Haryana

हरियाणा में कांग्रेस के पांच प्रत्याशी तय, पांच पर फंसा पेंच, जानें कौन कहां से होगा मैदान में

Fri, 12 Apr 2019 10:33 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 12 Apr 2019 10:33 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019, Five Congress candidates name almost fixed in Haryana
हरियाणा में कांग्रेस प्रत्याशी लगभग तय

हरियाणा के चुनावी दंगल में उतारने के लिए कांग्रेस ने अपने पहलवान लगभग तय कर लिए हैं। दिल्ली में सोनिया गांधी के दस जनपथ स्थित आवास पर कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। इसमें लगभग सभी दस सीटों पर संभावित नाम तय कर लिए गए। अभी तक पांच सीटों पर पेच फंसा हुआ है। इसलिए दो चरणों में भी उम्मीदवारों की सूची जारी होने की संभावना है।

विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने भी इसकी पुष्टि की है। उनका कहना है कि लगभग सभी सीटों पर उम्मीदवार तय हो चुके हैं। अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान को करना है। किसी भी समय सूची जारी हो सकती है। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल, रोहतक से दीपेंद्र हुड्डा, अशोक तंवर सिरसा से, अंबाला से कुमारी सैलजा व भिवानी से श्रुति चौधरी के नाम तय हैं, जबकि पांच सीटों पर अभी पेच फंसा हुआ है। करनाल, हिसार, गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का फैसला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी स्वयं करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Lok sabha election 2019, Five Congress candidates name almost fixed in Haryana
राहुल गांधी के साथ कुलदीप बिश्नोई (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

इन सीटों में एक गुरुग्राम लोकसभा सीट पर प्रत्याशी सबसे बाद में घोषित होगा। सोनिया गांधी के आवास पर केंद्रीय चुनाव समिति की लगभग तीन घंटे चली बैठक में हरियाणा पर सबसे बाद में चर्चा हुई।

पार्टी के प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा, पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा, कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, कोषाध्यक्ष अहमद पटेल और केसी वेणुगोपाल के साथ सभी 10 सीटों के लिए बनाए गए पैनल पर चर्चा की। 

बैठक में पूर्व सांसद नवीन जिंदल के कुरुक्षेत्र से चुनाव नहीं लड़ने संबंधी अफवाह का मुद्दा उठा और साफ हो गया कि वह कुरुक्षेत्र से ही चुनाव लड़ेंगे। पांच सीटों गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, हिसार और करनाल पर चर्चा हुई, जहां कई-कई दावेदार लाइन में हैं। तय हुआ कि इन सीटों के पैनल पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जो भी फैसला लेंगे, वह सभी को मान्य होगा। 

करनाल में पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा के नाम पर चर्चा हुई, लेकिन यहां तंवर खेमा किसी पंजाबी को चुनाव लड़ाना चाहता है, जबकि हुड्डा खेमे की ओर से हरियाणा यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन कुंडू और मराठा वीरेंद्र वर्मा के नाम आए हैं।

नगर निगम के चुनाव में साझा उम्मीदवार मनोज वधवा पर भी चर्चा हुई। सोनीपत में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा को चुनाव लड़ाने की बात बैठक में आई, लेकिन हुड्डा को राष्ट्रीय स्तर पर प्रचार में लगाया जाएगा, इसलिए यहां आशा हुड्डा के नाम पर भी चर्चा हुई है। 

हिसार लोकसभा सीट पर अभी पेच फंसा हुआ है। यहां पार्टी के अधिकतर नेता कुलदीप बिश्नोई को चुनाव लड़ाने के हक में हैं, लेकिन कुलदीप अपने बेटे भव्य बिश्नोई के लिए टिकट मांग रहे हैं।

फरीदाबाद सीट पर पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना, महेंद्र प्रताप सिंह और करण सिंह दलाल के नामों पर चर्चा हुई, जबकि गुरुग्राम में कैप्टन अजय सिंह यादव और राव दान सिंह के नामों पर चर्चा हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed