फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok sabha election 2019, CM Manohar Lal targets on Congress

कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनकर नहीं रहने देना चाहती कांग्रेस: सीएम मनोहर लाल

Fri, 12 Apr 2019 12:20 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 12 Apr 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019, CM Manohar Lal targets on Congress
सीएम मनोहर लाल

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनकर नहीं रहने देना चाहती है। भाजपा को अनुच्छेद 370 मंजूर नहीं है और जनभावना को देखते हुए केंद्र में सरकार बनने पर इसे हटाया जाएगा। सीएम ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने आतंकियों के खिलाफ ठोस कदम उठाते हुए कार्रवाई की और पाकिस्तान को उसके घर में घुसकर अपनी ताकत दिखाई। 

विज्ञापन


ऐसे में देश को सुरक्षा देने वाली सरकार चाहिए या देश को कमजोर करने वाली ताकत चाहिए। देश प्रेम वाली सरकार चाहिए या देश विद्रोह वाली सरकार चाहिए। देश के 130 करोड़ लोगों को भ्रष्टाचार युक्त शासन चाहिए या ईमानदार व भ्रष्टाचार विहीन सरकार चाहिए।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि यह फैसला देश की जनता को करना है और वह खुद इसका फैसला करें। सीएम मनोहर लाल गुरुवार को सांसद रमेश कौशिक की ओर से आयोजित बड़वासनी में विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम मनोहर लाल ने कहा कि एक महीने बाद हर कोई मतदान केंद्र पर रहेगा और अपने मत का प्रयोग करेगा। यह एक कठिन फैसला होता है कि आखिर किसको अपना वोट दिया जाए लेकिन इसके लिए मन तैयार करना होगा। सीएम ने भाजपा सरकार के पांच साल व कांग्रेस की पिछली सरकारों के कार्यों व दोनों पार्टियों के घोषणापत्र की तुलना करने के बाद ही बेहतर लगने वाली पार्टी को वोट डालने का आह्वान किया। 

Lok sabha election 2019, CM Manohar Lal targets on Congress
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल

सीएम ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि दूसरी सरकार में आकाश, पाताल, जमीन सभी जगह पर धड़ल्ले से घोटाले किए हैं। जिसमें बिजली, कोयला, जमीन सभी घोटाले शामिल हैं। सीएम ने कांग्रेस की सरकार में बीबीसी में भ्रष्टाचार होने की बात कही। सीएम ने बी मतलब भर्तियां, बी मतलब बदलियां, सी मतलब सीएलयू बताया। 

कहा कि किसानों को बड़े सपने दिखाकर जमीन अधिग्रहण से पहले उसे बिल्डरों को बिकवाने के लिए कमीशन का खेल करने वालों ने हरियाणा के दामन पर दाग लगाया है। भर्तियों के लिए योग्य युवा हताश रहते थे, क्योंकि उनके पास नौकरी के लिए देने को रुपये नहीं थे। लेकिन भाजपा सरकार ने भर्तियों से भ्रष्टाचार को पूरी तरह से खत्म कर दिया है और भ्रष्टाचार की जड़ माने जाने वाले इंटरव्यू को हटा दिया है। 

ऐसे में न रहेगा बांस और न बजेगी बांसुरी। आयुष्मान भारत योजना के तहत 10 करोड़ परिवारों को निजी अस्पतालों में निशुल्क इलाज की सुविधा। धुंए से बचाने के लिए गरीब महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन, किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान सम्मान निधि योजना, वन रैंक-वन पेंशन के माध्यम से बडे़ बदलाव का मार्ग प्रशस्त किया है।

सीएम मनोहर लाल ने सांसद रमेश कौशिक की ओर से कराए गए विकास कार्यों के बारे में बताते हुए कहा कि जिले के जिन हलको में भाजपा का विधायक नहीं है, उनमें सांसद रमेश कौशिक बार-बार उनसे विकास कार्य कराते रहे। इसके अलावा सांसद ने अपनी निधि से भी विकास में पूरा रुपया खर्च किया।

यमुनानगर और अंबाला के 45 गांवों के किसानों को फसल खराब होने पर मिलेगा मुआवजा
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि यमुनानगर व अंबाला के 45 गांवों में पिछले दिनों ओलावृष्टि से गेहूं की फसल खराब हो गई है। इस समय गेहूं की फसल लगभग पककर तैयार हो चुकी है और ऐसे में ओले पड़ने से गेहूं का दाना काला पड़ गया है या वह खराब हो गया है। 

इन सभी 45 गांवों में किसानों को चिह्नित कराया जा रहा है, जिनकी फसल खराब हुई है। जिसने फसल बीमा योजना के तहत बीमा कराया हुआ है, उनको योजना के तहत मुआवजा दिलाया जाएगा। जिसने बीमा नहीं कराया हुआ है, उसको सरकार की ओर से मुआवजा दिया जाएगा। 

जिनके घर में गैस सिलेंडर नहीं, उसका नाम बताने पर दूंगा 100 रुपये का इनाम
सीएम मनोहर लाल ने रैली में कहा कि हरियाणा में ऐसा कोई भी परिवार नहीं बचा है, जिसके घर गैस सिलेंडर नहीं होगा। अगर ऐसा कोई है और उसका नाम मुझे बता दिया जाए तो उसे 100 रुपये इनाम दूंगा।

इसके साथ ही कोई मुझे बताना नहीं चाहता है तो वह विभाग के कार्यालय में आवेदन कर सकता है और उसे 48 घंटे में सिलेंडर मिल जाएगा। किसी को सिलेंडर नहीं मिलता है तो वह अधिकारियों या नेताओं के घर से उठाकर ले जाए। 

सीएम ने लगाया मैं हूं चौकीदार का नारा
सीएम मनोहर लाल ने रैली के बाद सभी से नारा लगवाते हुए कहा कि चोर कांपे, चमचे कांपे, कांपे सब गद्दार, देश का बच्चा-बच्चा बोले मैं हूं चौकीदार। सीएम ने पीएम नरेंद्र मोदी के बारे में कहा कि जब से पीएम चौकीदार बने हैं, उसके बाद से देश के सभी चोर घबरा गए हैं। इस कारण ही देश के सभी चोर एक साथ आ गए और वह चाहते हैं कि मोदी दोबारा से पीएम नहीं बने। लेकिन मोदी ने उन सभी की नींद उड़ाई हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed