फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok sabha election 2019, BSP Supremo Mayawati rally in Bhiwani and Faridabad of Haryana

चुनावी दंगल में हरियाणा के दौरे पर मायावती, भिवानी और फरीदाबाद में भरेंगी हुंकार

Mon, 29 Apr 2019 02:09 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 29 Apr 2019 02:09 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019, BSP Supremo Mayawati rally in Bhiwani and Faridabad of Haryana
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी से गठबंधन के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती अब हरियाणा में अपना जादू दिखाना चाह रही हैं। अपने सहयोगी दल लोकतांत्रिक सुरक्षा पार्टी के संरक्षक एवं भाजपा के बागी सांसद राजकुमार सैनी के साथ मायावती सोमवार को दक्षिण हरियाणा में पड़ने वाले पांच लोकसभा क्षेत्रों की एक साथ रैलियां करेंगी।

विज्ञापन


मायावती पहली रैली भिवानी में करेंगी। जहां भिवानी-महेंद्रगढ़, हिसार और सिरसा लोकसभा क्षेत्र कवर होंगे। दूसरी रैली इसी दिन फरीदाबाद में करेंगी, जहां फरीदाबाद व गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र कवर होंगे।
विज्ञापन


हरियाणा में बसपा और लोसुपा का गठबंधन है। बसपा दलितों की और लोसुपा पिछड़ों की राजनीति कर रहे हैं। राज्य में इनेलो के साथ गठबंधन टूटने के बाद बसपा और लोसुपा का गठबंधन हुआ था। बसपा आठ और लोसुपा रोहतक व भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। बसपा सुप्रीमो मायावती का अगला दौरा नौ मई को है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दिन मायावती पहली रैली अंबाला में करेंगी, जहां से अंबाला व कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र कवर होंगे। दूसरी रैली इसी दिन पनीपत में होगी, जहां से करनाल, रोहतक व सोनीपत लोकसभा क्षेत्र कवर होंगे।

हरियाणा में बसपा और लोसुपा का गठबंधन सभी दूसरे दलों के लिए परेशानी का बड़ा कारण बना हुआ है। इनेलो के साथ गठबंधन के रहते मायावती को गोहाना रैली में भी बुलाया गया था, लेकिन मायावती तब हरियाणा नहीं आई थी। इसके बाद चौटाला परिवार में आए बिखराव के चलते इनेलो व बसपा का गठबंधन टूट गया।

अब मायावती व राजकुमार सैनी की पार्टियों के बीच राजनीतिक गठजोड़ है। गठबंधन ने भिवानी महेंद्रगढ़ में रमेश राव पायलट तथा फरीदाबाद में मनधीर सिंह मान को अपना प्रत्याशी बनाया है।

मायावती एनसीआर और अहीरवाल में पांच लोकसभा क्षेत्रों की रैलियां करने के दौरान अपनी पार्टी खासकर गठबंधन का राजनीतिक संदेश देकर जाएंगी। रैली के जरिये मायावती व राजकुमार सैनी कांग्रेस तथा भाजपा के वोट बैंक में सेंधमारी करने के साथ ही अपने पंरपरागत वोट बैंक को एकजुट करने का काम करेंगे।

राज्य में बसपा का एक निश्चित वोट बैंक है। हर विधानसभा चुनाव में बसपा प्रत्याशी दूसरे दलों के समीकरण बिगाड़ने में अहम भूमिका निभाते रहे हैं। अब रही सही कसर लोसुपा ने पूरी करने का बीड़ा उठाया है।

बसपा-लोसुपा गठबंधन के सभी उम्मीदवार घोषित किए जा चुके हैं। बहन मायावती से चर्चा के बाद सभी उम्मीदवार घोषित हुए हैं। बहन जी सोमवार को हरियाणा आ रही हैं।वे भिवानी व फरीदाबाद में पांच लोकसभा क्षेत्रों की बड़ी रैलियां करेंगी। फिर नौ मई को दोबारा अंबाला आएंगी। इन रैलियों के बाद लोगों का जुड़ाव हमारे गठबंधन के प्रति अधिक बढ़ेगा। रैलियों की तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। - राजकुमार सैनी, संरक्षक लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed