फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok sabha election 2019, black paint on poster of SAD leaders in Faridkot

बढ़ रही शिअद की मुश्किलें, नेताओं की फोटो पर कालिख पोत लिखा पंथ दोषी

Wed, 08 May 2019 12:27 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदकोट (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 08 May 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019, black paint on poster of SAD leaders in Faridkot
पोस्टर पर पोता कालिख

बरगाड़ी बेअदबी मामले और उससे संबंधित बहिबल कलां एवं कोटकपूरा गोलीकांड की घटनाओं को लेकर विरोध का सामना कर रहे शिअद की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। इन घटनाओं के प्रति रोष जताने के लिए सोमवार रात अज्ञात लोगों ने माई गोदड़ी कालोनी में शिअद नेताओं की फोटो वाले पोस्टरों पर कालिख पोती और उन पर पंथ दोषी लिख दिया।

विज्ञापन


फरीदकोट से शिअद प्रत्याशी गुलजार सिंह रणिके के हक में मतदान की अपील करने वाले इन पोस्टरों पर प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर सिंह बादल समेत स्थानीय नेताओं की फोटो लगी हुई है।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बरगाड़ी बेअदबी मामले और उससे संबंधित गोलीकांड की घटनाओं को लेकर कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और पंथक जत्थेबंदियों द्वारा शिरोमणि अकाली दल की भूमिका पर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं। हाल ही में गोलीकांड मामले की जांच कर रही एसआईटी की तरफ से कोटकपूरा गोलीकांड में शिअद जिलाध्यक्ष और कोटकपूरा के पूर्व विधायक मनतार सिंह बराड़ को आरोपी बनाए जाने के बाद मामले ने काफी तूल पकड़ा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन दिनों शिरोमणि अकाली दल का जगह-जगह विरोध भी किया जा रहा है। इस मामले को लेकर अभी तक शिरोमणि अकाली दल की तरफ से किसी तरह की कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है लेकिन माई गोदड़ी पंचायत के सरपंच और यूथ अकाली दल के जिला प्रधान गुरकवंल सिंह ने कहा कि पोस्टर पर कालिख पोतना निंदनीय है। 

बिजली खंबे पर पोस्टर मामले में नोटिस जारी 
शिअद उम्मीदवार गुलजार सिंह रणिके के पोस्टरों पर कालिख पोतने का मामला प्रकाश में आने पर यह भी खुलासा हुआ कि यह पोस्टर बिजली विभाग के खंबों पर लगाए गए हैं, जो चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। जिला चुनाव अधिकारी कम रिटर्निंग अफसर कुमार सौरभ राज ने कहा कि यह जानकारी मिलते ही उन्होंने पोस्टर उतारने के आदेश दे दिए है और आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में शिअद उम्मीदवार को नोटिस जारी किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed