फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Election 2019, Advisor VP Singh Badnore Inaugrated Many Projects in Chandigarh

लोकसभा 2019: आचार संहिता से पहले यूटी प्रशासक ने दी 6 नई सौगातें, जानिए प्रोजेक्टों की लागत

Tue, 05 Mar 2019 09:32 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 05 Mar 2019 09:32 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019, Advisor VP Singh Badnore Inaugrated Many Projects in Chandigarh
वीपी सिंह बदनौर
प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने सेक्टर-48 में नवनिर्मित 100 बेड के अस्पताल के साथ सेक्टर-38, 50 और 56 में बने स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, सेक्टर-32 में मेंटल हेल्थ इंस्टीट्यूट और सेक्टर-31 में जीआरआईआईडी का उद्घाटन किया। खास बात यह रही कि प्रशासक प्रत्येक कार्यक्रम में अपने निर्धारित समय से करीब 10 मिनट पहले पहुंचे। हालांकि स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के चलते सभी जगह वह 6 से 10 मिनट के बीच ही रुके और उद्घाटन करने के बाद चल गए।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले शहर में बीते दो दिनों में ताबड़तोड़ कई प्रोजेक्टों के शिलान्यास और उद्घाटन हो रहे हैं। रविवार दोपहर जहां मलोया में पुनर्वास योजना के तहत लाभार्थियों को फ्लैट्स के अलॉटमेंट लेटर दिए गए वहीं, शाम को ट्रिब्यून चौक पर फ्लाईओवर व अंडरपास की आधारशिला रखी गई। इसके बाद सोमवार को शहरवासियों को आधा दर्जन प्रोजेक्टों की सौगात प्रशासक द्वारा सांसद किरण खेर की मौजूदगी में दी गई।
विज्ञापन


सभी प्रोजेक्टों का उद्घाटन करीब 30 मिनट में कर दिया गया। इतनी जल्दबाजी में हुए हुए उद्घाटन की चर्चा आम रही। कई जगहों पर समय से पहले प्रशासक के पहुंचने से लोगों में हड़कंप भी मच गया। इस मौके सांसद किरण खेर, एडवाइजर मनोज परिदा, फाइनेंस सेक्रेटरी अजोए कुमार सिन्हा, शिक्षा सचिव बीएल शर्मा, डीसी मनदीप सिंह बराड़ आदि अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कब पहुंचे प्रशासक बदनौर

- सेक्टर-38 वेस्ट, 50 और 56 में बने स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का हुआ उद्घाटन 11.45 बजे होना निर्धारित हुआ था, लेकिन यहां प्रशासक 11.30 बजे ही पहुंच गए और करीब 8 मिनट तक रुके।
- सेक्टर-48 में नवनिर्मित 100 बेड के बने अस्पताल का उद्घाटन 12 बजे करना था। यहां प्रशासक 11.45 से पहले ही पहुंच गए। यहां पर वह करीब 6 मिनट रुके।
- सेक्टर-32 में नवनिर्मित मेंटल हेल्थ इंस्टीट्यूट के उद्घाटन का समय दोपहर 12.15 बजे निर्धारित था। यहां 12 बजे तक कार्यक्रम पूरा कर लिया गया। यहां प्रशासक लगभग 5.5 मिनट रुके।
- सेक्टर-31 में रिहैबिलिटेशन इंस्टीट्यूट फॉर इंटेलेक्चुअल डिसएबिलिटीज के उद्घाटन का समय दोपहर 12.30 बजे तय किया गया था। यहां पर 12.15 बजे कार्यक्रम खत्म कर प्रशासनिक अमला निकल चुका था। यहां प्रशासक करीब 10 मिनट तक रुककर दो क्लास रूमों का निरीक्षण भी किया।

प्रोजेक्टों की लागत और सुविधाएं

1.  शहर के दक्षिणी भाग में बेहतर खेल सुविधा प्रदान करने के लिए सेक्टर-38डब्ल्यू, 50 और 56 में तीन स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का उद्घाटन किया गया। प्रत्येक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स 2.86 एकड़ से अधिक क्षेत्र में गया बनाया है, जिनपर कुल 8 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। प्रत्येक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में स्वीमिंग पूल, टेबल टेनिस हॉल, बैडमिंटन कोर्ट, स्क्वैश कोर्ट, जिम आदि की सुविधा मौजूद है।

2. सेक्टर-48 में नवनिर्मित 100 बेड के अस्पताल पर अनुमानित 28 करोड़ रुपये की लागत आई है। यह अस्पताल 1.73 एकड़ भूखंड क्षेत्र पर बना है।  यह अस्पताल शहर के दक्षिणी भाग की चिकित्सा आवश्यकताओं को पूरा करेगा। 4 मंजिला अस्पताल की इमारत का कुल क्षेत्रफल 1,20,000 वर्ग फुट है। इमारत में बेसमेंट, ओपीडी, लैब, डॉक्टरों का कमरा, केमिस्ट शॉप, पैरा मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध हैं। साथ ही बेसमेंट में कार पार्किंग की सुविधा भी है।

 3. सेक्टर 32 में नवनिर्मित मेंटल हेल्थ इंस्टीट्यूट पर करीब 34 करोड़ रुपये की लागत आई है। इसका भवन भी चार मंजिला है और यह 1,58,000 स्क्वायर फुट में बना है। यहां 16 वार्ड, 26 बेड, ओपीडी रूम, प्राइवेट रूम, एचओडी रूम, मल्टीपल हॉल, लाइब्रेरी सहित कई हाईटेक सुविधाएं हैं।

4. सेक्टर 31 में रिहैबिलिटेशन इंस्टीट्यूट फॉर इंटेलेक्चुअल डिसएबिलिटीज में 450 दिव्यांग बच्चों को हेल्थ सुविधा और एजूकेशन मुहैया कराई जाएगी। इंस्टीट्यूट के परिसर में 67000 वर्ग फुट में नया ए ब्लॉक बनाया गया है। इस पर करीब 9 करोड़ रुपये की लागत आई है। चार मंजिला बिल्डिंग में एक बेसमेंट के अलावा 36 क्लास रूम, कंप्यूटर रूम, प्लेरूम, वेटिंग रूम, म्यूजिक रूम बनाया गया है। यहां एक दिव्यांग बच्चे का मासिक शुल्क केवल 50 रुपये है। यह इंस्टीट्यूट देश के बेहतरीन संस्थानों से एक है। यहां एक क्लास में 15 बच्चों को बैठने की व्यवस्था है। नए ब्लाक के बन जाने से अब बच्चों के बैठने की दिक्कत दूर हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed