फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok sabha election 2019, Actor sunny deol to file nomination from gurdaspur lok sabha seat today

लोकसभा 2019: पंजाब के गुरदासपुर में सनी देओल ने किया नामांकन, भाई बॉबी देओल भी रहे मौजूद

Mon, 29 Apr 2019 05:32 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 29 Apr 2019 05:32 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha election 2019, Actor sunny deol to file nomination from gurdaspur lok sabha seat today
गुरदासपुर में सनी देओल ने किया नामांकन

पंजाब के गुरदासपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अभिनेता सनी देओल सोमवार को अपना नामांकन करने पहुंचे। सनी देओल के साथ भाई बॉबी देओल भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


इस दौरान अभिनेता सनी देओल नीली शर्ट और पीली पगड़ी में नजर आए। वहीं भाई बॉबी देओल भी ब्लैक टी-शर्ट और ब्लैक चश्मे में नजर आए। नामांकन के दौरान पंजाब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


बता दें कि फिल्म अभिनेता सनी देओल नामांकन से पहले अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका। फिर इसके बाद उन्होंने अपने सियासी सफर की शुरूआत की। सनी देओल ने अमृतसर स्थित श्री दुर्ग्याणा तीर्थ के भी दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले रविवार को सनी देओल ने पीएम नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की थी। अभिनेता विनोद खन्ना की परंपरागत सीट पर एक बार फिर भाजपा ने फिल्मी चेहरे पर दांव खेला है।

इस सीट पर सनी देओल की टक्कर पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और गुरदासपुर से सांसद सुनील जाखड़ से है। सुनील जाखड़ इस सीट से उपचुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे।

इधर, श्री आनंदपुर साहिब से शिरोमणि अकाली दल के लोकसभा प्रत्याशी प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने रोपड़ में डीसी कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया। वहीं चंडीगढ़ में आप उम्मीदवार हरमोहन धवन ने भी अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान भारी संख्या में धवन के समर्थक मौजूद रहे।


वहीं फतेहगढ़ साहिब लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी ने अपना उम्मीदवार ऐन वक्त में बदल दिया। यहां से बनदीप सिंह बन्नी ने आप उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया। वहीं पीडीए उम्मीदवार के रूप में मनविंदर सिंह ग्यासपुरा ने पर्चा भरा। फिरोजपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार शेर सिंह घुबाया ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी मौजूद रहे।
 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed