{"_id":"5cd189a7bdec22073a5fc703","slug":"lok-sabha-election-2019-actor-anupam-kher-rally-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीडिया पर भड़के अभिनेता अनुपम खेर, कहा-इस रैली की तस्वीरें दिखाएं, तब मानूंगा निष्पक्षता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीडिया पर भड़के अभिनेता अनुपम खेर, कहा-इस रैली की तस्वीरें दिखाएं, तब मानूंगा निष्पक्षता
Tue, 07 May 2019 11:11 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 07 May 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
फिल्म अभिनेता अनुपम खेर
चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित सब्जी मंडी में मंगलवार को सुबह 11 बजे स्टेज सजाया गया और डेढ़ घंटे तक अभिनेता अक्षय कुमार, अभिनेता अनुपम खेर और सांसद किरण खेर के आने की घोषणा होती रहीं, लेकिन पहुंचे सिर्फ अनुपम खेर। अक्षय कुमार के नहीं आने पर घंटों से इंतजार कर रहे कई कार्यकर्ता निराश हो गए। अनुपम खेर के संबोधन के समय कई कुर्सियां खाली रह गईं।
विज्ञापन
तेज धूप होने के कारण कार्यकर्ता इधर-उधर खड़े नजर आए। इस मौके पर अनुपम खेर ने कहा कि, उन्होंने 35 साल में 515 फिल्में की हैं, लेकिन चंडीगढ़ में उन्हें किरण खेर के पति के तौर पर संबोधित किया जा रहा है। यह सुनकर अच्छा लगा, इससे पता चलता है कि किरण खेर की शहर में कितनी लोकप्रियता है? खेर ने कहा कि पीएम मोदी एक ईमानदार नेता हैं, इसलिए वह खुलकर मोदी की तारीफ करते हैं और करते रहेंगे। वहीं भीड़ नहीं जमा होने के चलते कार्यक्रम को रद्द किए जाने की बात पर अनुपम खेर ने कहा कि उन्होंने बहुत सी फिल्में की हैं, जरूरी नहीं कि सारी हिट हों।
विज्ञापन
सेक्टर-29 में किरण खेर ने निकाला रोड शो
मंगलवार शाम को सांसद किरण खेर ने सेक्टर-29 के सब्जी ग्राउंड के पास से एक रोड शो निकाला, जो सेक्टर के विभिन्न हिस्सों से होते हुए साईं मंदिर के पास जाकर खत्म हुआ। रोड शो के आयोजक भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष हरिशंकर थे। ढोल-बाजे के साथ निकले इस रोड शो में भारी संख्या में युवाओं ने किरण खेर की तस्वीर की टी-शर्ट पहनी थी।
विज्ञापन
इस मौके पर सांसद खेर ने कहा कि रोड शो की भीड़ यह दर्शाती है कि उन्होंने पिछले 5 सालों में कितना काम किया है। रोड शो के दौरान सांसद खेर सेक्टरवासियों का हाथ जोड़कर अभिवादन करतीं दिखीं। इस बीच कई लोगों से उन्होंने बातचीत भी की। रोड शो में स्थानीय पार्षद शक्तिप्रकाश देवशाली, पूर्व पार्षद राजकुमारी मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
Anupam Kher in Chandigarh: I have done 515 films,all were not hits.Newspaper which published that(his rally cancelled yesterday due to poor crowd),I hope it shows pics of this rally today, then I will acknowledge its neutrality. Ye sach bolna humne Modi ji se seekha hai pic.twitter.com/9aj1UxdfQt
— ANI (@ANI) May 7, 2019