फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   lok sabha election 2014: Punjab oriented 6 big news At a Glance

लोकसभा चुनाव: एक नजर में पंजाब से जुड़ी 6 बड़ी खबरें

Mon, 14 Apr 2014 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 14 Apr 2014 10:39 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2014: Punjab oriented 6 big news At a Glance

कैप्टन अमरिन्दर सिह की पत्नी और बेटे के विदेशी बैंक में खाते होने का आरोप लगाने के मामले में कानूनी मोड़ आ गया है। कैप्टन ने इस मामले में सुब्रह्मण्यम स्वामी को कानूनी नोटिस भेजा है।

विज्ञापन


स्वामी ने इसके साथ ही इस जानकारी का नामांकन पत्र के साथ जमा किए गए हलफनामे में जिक्र न करने का भी आरोप लगाया था। वकील के माध्यम से भेजे गए नोटिस में स्वामी से बिना शर्त लोगों में माफी मांगने और कैप्टन अमरिन्दर पर उनके द्वारा लगाए झूठे आरोपों पर सफाई देने के लिए कहा गया है। नोटिस में वकील के माध्य से यह भी कहा गया है कि स्वामी के झूठे बयानों से अमृतसर लोकसभा हलके में चल रहे चुनावों के दौरान उनके मुवकिल के नाम, उनके कद और सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

सीएम प्रकाश सिंह बादल ने किया था मजाक

lok sabha election 2014: Punjab oriented 6 big news At a Glance

जालंधर में सीएम प्रकाश सिंह बादल द्वारा एक कार्यक्रम में उद्यमियों से कैमरे की नजर से बचाकर आर्थिक मदद देने का आह्वान किया गया था। इस पर चुनाव आयोग की ओर से जारी नोटिस का जवाब शिअद ने दे दिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंपे जवाब में शिअद ने कहा कि सीएम बादल ने यह बात हंसी मजाक में कही थी, इसको गंभीरता से नहीं लेना चाहिए।

शिअद के जिला प्रधान गुरचरण सिंह चन्नी ने नोटिस का जवाब फाइल किया। इस मामले में कांग्रेस के प्रवक्ता सुखपाल खैहरा ने मुख्य चुनाव अधिकारी से चंडीगढ़ में शिकायत की थी। इसके बाद जिला चुनाव अधिकारी वरुण रुज्जम ने शिअद को नोटिस जारी किया था। हालांकि अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी सुप्रीत सिंह गुलाटी ने बताया कि नोटिस का जवाब अभी नहीं आया है।

जेटली के घर की आयोग से की शिकायत

lok sabha election 2014: Punjab oriented 6 big news At a Glance
पूर्व मुख्यमंत्री और अमृतसर से कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन अमरिंदर सिह ने चुनाव आयोग को शिकायत पत्र भेजकर भाजपा उम्मीदवार अरुण जेटली के नए घर की कीमत को उनके चुनाव खर्च में शामिल करने की मांग की है। यह शिकायत उन्होंने अपने चुनाव एजेंट करण पाल सिंह सेखों के माध्यम से की है।

शिकायत पत्र में कहा है कि जेटली का नया घर चुनाव प्रचार की मुहिम का एक हिस्सा है। आयोग के नियमों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि निर्वाचन अधिकारी की हैंडबुक, 2014 के पैरा नंबर 18.9.1 में कहा गया है कि घर की खरीद और रोज के खर्च के लिए जेटली की ओर से रजिस्टर रखा जाना चाहिए।
विज्ञापन

आप प्रत्याशी ने भी जेटली पर बोला हमला

lok sabha election 2014: Punjab oriented 6 big news At a Glance

आप प्रत्याशी डॉ. दलजीत सिंह ने जेटली से पूछा है कि क्या यह सच है कि आप ने महज एक करोड़ रुपये में घर खरीदा है, जबकि इसका बाजार मूल्य ढाई करोड़ से ऊपर है।

भाजपा प्रत्याशी अरुण जेटली को अमृतसर में बंगला खरीदने पर मुबारकबाद देते हुए उन्होंने कहा कि घर खरीदने के मामले में तो वे कै प्टन से आगे निकल गए। उन्होंने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू ने भी अमृतसर में घर बनाया, लेकिन वे यहां के लोगों के लिए ‘मिस्टर इंडिया’ ही रहे।

चुनावी खर्च में नहीं जोड़ा जाएगा मकान की कीमत

lok sabha election 2014: Punjab oriented 6 big news At a Glance

उधर पंजाब के अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी सुप्रीत सिंह गुलाटी का कहना है कि अमृतसर से भाजपा प्रत्याशी अरुण जेटली द्वारा अमृतसर में मकान खरीदने पर इसे चुनावी खर्च में नहीं जोड़ा जा सकता।

गुलाटी ने कहा कि इसे प्रचार के खर्च में कैसे जोड़ा जा सकता है। रहा सवाल कैप्टन की शिकायत का, तो उस पर जिला चुनाव अधिकारी से रिपोर्ट जरूर ली जाएगी। हाल ही में अरुण जेटली ने अमृतसर के पॉश इलाके ग्रीन एवेन्यू में मकान खरीदा है। इसकी कीमत एक करोड़ रुपये बताई जा रही है।

पंजाब में चुनाव की कमान बाजवा विरोधियों के हाथ

lok sabha election 2014: Punjab oriented 6 big news At a Glance

कांग्रेस हाईकमान ने पंजाब में चुनाव की कमान प्रदेश प्रधान प्रताप सिंह बाजवा के विरोधियों को सौंप दी है। पार्टी प्रधान सोनिया गांधी के निर्देश पर सोमवार को दो अहम कमेटियों का गठन किया गया।

इनमें चुनाव कैंपेन कमेटी का चेयरपर्सन रजिंदर कौर भट्ठल को बनाया गया है, जबकि मालवा के दिग्गज जगमीत बराड़ को इस कमेटी का को-चेयरमैन नियुक्त किया है। वहीं, शमशेर सिंह दूलो को चुनाव को-ऑर्डिनेशन कमेटी की कमान सौंपी गई है। इस कमेटी में लाल सिंह को को-चेयरमैन बनाया गया है। बराड़ और दूलो टिकट वितरण के बाद से नाराज चल रहे थे। दोनों कमेटियों में ज्यादातर बाजवा विरोधी गुटों के लोगों को शामिल किया गया है। माना जा रहा है कि पिछले दिनों पार्टी में हुई बगावत को रोकने के लिए हाईकमान ने यह कदम उठाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed