फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lok Sabha Chunav 2019: Rahul Gandhi comments on PM Modi, Haryana Election

राहुल का तंज, जनता और कोच को पीट रहा ‘बॉक्सर’, रिंग की कहानी से पीएम मोदी पर साधा निशाना

Tue, 07 May 2019 03:30 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी Published by: देव कश्यप Updated Tue, 07 May 2019 03:30 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Rahul Gandhi comments on PM Modi, Haryana Election
राहुल गांधी - फोटो : ANI

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी को ऐसा बॉक्सर बताया है, जिसने असली प्रतिद्वंद्वी के बजाय अपने कोच और दर्शकों की ही पिटाई कर डाली। राहुल ने इस अनूठी उपमा के जरिए हरियाणा के भिवानी में सोमवार को चुनावी रैली को संबोधित किया। 

विज्ञापन


राहुल गांधी ने बॉक्सिंग रिंग की यह कहानी सुनाते हुए पीएम मोदी की रोचक अंदाज में आलोचना की। उन्हाेंने कहा कि पिछले चुनाव में देश ने मोदी के रूप में रिंग में 56 इंच वाले बॉक्सर को उतारा। उनके सामने बेरोजगारी और किसानों की समस्याएं रूपी प्रतिद्वंद्वी थे। 
विज्ञापन


राहुल ने कहा, भारत की जनता भीड़ बनकर देख रही थी, उन्हें उम्मीद थी कि बॉक्सर बेरोजगारी से लड़ेगा, 15 लाख उनके खातों में डालेगा। कोच आडवाणी और नितिन गडकरी समेत उनकी पूरी टीम उनका हौसला बढ़ रही थी। लेकिन बॉक्सर ने कोच आडवाणी की तरफ देखा और उनके मुंह पर एक घूंसा मारा, आडवाणी जी चौंके। वो अपनी टीम के पीछे भागा और गडकरी जी, जेटली जी, एक-एक कर सबको मारा। धाड़...धाड़। फिर बॉक्सर रिंग से उतर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता देख रही थी बॉक्सर रिंग से कहां भाग रहा है? इसे तो समस्याओं से लड़ना है। बॉक्सर भीड़ में घुसा। छोटे दुकानदारों को पकड़ा और दो मारे (नोटबंदी व गब्बर सिंह टैक्स लगाकर)। फिर किसानों के पास पहुंचा। किसानों ने कर्ज व सही दाम की बात की तो बॉक्सर ने किसानों के मुंह पर भी दो मारे। जनता ने देखा,    इस बॉक्सर को समझ ही नहीं आ रहा है कि इसको रिंग में किस चीज से लड़ना है। 


मैं मर जाऊंगा, लेकिन सेना के नाम पर राजनीति नहीं करूंगा
राहुल ने कहा, नीरव मोदी, ललित मोदी, विजय माल्या बड़े चोर हैं। इन्हें हमारी सरकार जेल के अंदर नहीं कर पा रही है। जबकि 20 हजार का लोन नहीं चुकाने वाला किसान जेल भेज दिया जाता है। राहुल बोले, मोदी ने अपने हर भाषण में सेना के नाम का इस्तेमाल किया है, जबकि मैंने किसी भी भाषण में सेना के नाम का दुरुपयोग नहीं किया है। मैं मर जाऊंगा, लेकिन सेना के नाम पर राजनीति नहीं करूंगा। सेना का खून बहता है तो लोगों का खून बहता है। मोदी जी देश की जनता से माफी मांगें और कहें कि गलती हुई, सेना मेरी नहीं है, देश की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed