लोकसभा 2019: पंजाब में सांसद निधि खर्च करने में ब्रह्मपुरा अव्वल, सुनील जाखड़ सबसे पीछे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के मतदाता 17वीं लोकसभा के लिए अपने प्रतिनिधि चुनने की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन उन्होंने 16वीं लोकसभा में जिन प्रतिनिधियों को चुनकर भेजा था, उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा अपने संसदीय क्षेत्रों के विकास के लिए एमपी लैड फंड के तहत मिला पैसा अब तक पूरा नहीं खर्च किया है। इनमें गुरदासपुर से सांसद और पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने तो 12.39 करोड़ रुपये में से केवल 20 लाख रुपये ही खर्च किए हैं जो कुल राशि का एक फीसदी भी नहीं है।
वहीं, पंजाब से राज्यसभा सांसद कांग्रेस की अंबिका सोनी ने अब तक केवल 30.19 फीसदी राशि ही खर्च की है। पंजाब के मौजूदा लोकसभा सांसदों में से खडूर साहिब सीट से अकाली दल के रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा ने एमपी लैड फंड में ब्याज सहित मिली 24.17 करोड़ रुपये की राशि में से 23.07 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इस तरह उन्होंने कुल रिलीज राशि 22.50 करोड़ रुपये (ब्याज रहित) का 101.28 फीसदी इस्तेमाल किया है।
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ ने गुरदासपुर संसदीय सीट पर बीते वर्ष लोकसभा उपचुनाव जीता था। उन्हें एमपी लैड फंड के अधीन तय 15 करोड़ रुपये की राशि में से अब तक 10 करोड़ रुपये अलग-अलग किस्तों में रिलीज हुए और यह राशि ब्याज सहित 12.39 करोड़ रुपये हो गई। इस राशि में से जाखड़ ने अपने हलके के लिए 2.20 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सिफारिश की। लेकिन इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से मंजूरी केवल 1.38 करोड़ रुपये की राशि की ही मिली।
बावजूद इसके 1.38 करोड़ का राशि में से भी अब तक केवल 20 लाख रुपये ही खर्च हुए। 12.19 करोड़ रुपये अभी तक सांसद निधि में बचे हुए हैं। अब चूंकि चुनाव आचार संहिता लागू हो चुकी है। ऐसे में बकाया राशि के वापस जाने की संभावना है।
पंजाब के सांसदों ने इतना खर्च किया एमपी लैड फंड
क्षेत्र सांसद कुल रिलीज राशि खर्च
बठिंडा हरसिमरत कौर बादल (शिअद) 21.13 करोड़ रुपये 18.56 करोड़ रुपये
होशियारपुर विजय सांपला (भाजपा) 23.28 करोड़ रुपये 18.09 करोड़ रुपये
फिरोजपुर शेर सिंह घुबाया (शिअद) 25.90 करोड़ 22.61 करोड़ रुपये
लुधियाना रवनीत सिंह बिट्टू (कांग्रेस) 26.60 करोड़ रुपये 21.68 करोड़ रुपये
अमृतसर गुरजीत सिंह औजला (कांग्रेस) 12.22 करोड़ रुपये 8.22 करोड़ रुपये
संगरूर भगवंत मान (आप) 25.77 करोड़ रुपये 20.91 करोड़ रुपये
फतेहगढ़ साहिब हरिंदर सिंह खालसा (आप) 26.90 करोड़ 21.99 करोड़ रुपये
पटियाला डा. धर्मवीर गांधी (आप) 25.65 करोड़ 24.88 करोड़