फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Locks of two SCOs broken in Sector-34, cash worth thousands stolen

Chandigarh News: सेक्टर-34 में दाे एससीओ के ताले तोड़े, हजारों की नकदी चोरी

Wed, 01 Jan 2025 12:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Locks of two SCOs broken in Sector-34, cash worth thousands stolen
चंडीगढ़। सेक्टर-34 थाने के अंतर्गत पड़ते दो एससीओ में ताले तोड़कर चोर नकदी चोरी करके ले गए। दोनों ही मामलों में पुलिस ने शिकायत मिलने पर थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले मामले में सेक्टर-30/बी निवासी महिला ने बताया कि 30 दिसंबर की रात चोरों ने एससीओ नंबर-355, पहली मंजिल सेक्टर-32/डी का ताला तोड़कर नकदी व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया है। जब वह सुबह एससीओ में पहुंची और ताला टूटा मिला और अंदर जाकर देखा तो चोरी का पता चला।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे मामले में कैंबवाला निवासी रणजीत सिंह ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 29 दिसंबर की रात वह एससीओ नंबर-397, सेक्टर-32/डी में अपनी दुकान बंद करके घर चला गया था। सोमवार सुबह वह दुकान पर पहुंचा तो ताला टूटा हुआ था और अंदर सारा सामान बिखरा था। दुकान से करीब 15 हजार रुपये की नकदी और कुछ दस्तावेज चोरी किए गए थे। सूचना पर पुलिस के साथ मोबाइल फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीमों ने उक्त दोनों जगह पहुंचकर मामलों की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed