फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lockdown, Coronavirus, Industries and Factories going to start again in haryana

हरियाणा सीएम बोले- फिर से शुरू कर रहे हैं उद्योग, साढ़े 21 लाख कर्मियों को दोबारा मिलेगा काम

Mon, 11 May 2020 11:27 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 11 May 2020 11:27 AM IST
विज्ञापन
Lockdown, Coronavirus, Industries and Factories going to start again in haryana
मुख्यमंत्री मनोहर लाल - फोटो : Social Media
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन में बंद पड़े उद्योगों को पुन: संचालित किया जा रहा है। इसके लिए सरल हरियाणा पोर्टल saralharyana.gov.in पर अनुमति व पास दे रहे हैं। सभी उद्योगों का पंजीकरण व सरकार के पास समुचित डाटा उपलब्ध होने पर भविष्य की योजनाएं बनाने में सुविधा होगी। वर्तमान में हरियाणा में लगभग 1 लाख 16 हजार 700 लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योग हैं।
विज्ञापन


अब तक पोर्टल पर 55,935 उद्योगों ने फिर से संचालन की अनुमति के लिए आवेदन किया है, जिनमें 21 लाख 86 हजार 98 कर्मियों को दोबारा काम मिलेगा। इनमें शहरी क्षेत्र में 35,572 व ग्रामीण क्षेत्र में 20,246 उद्योग स्थित हैं। इनके अलावा 608 उद्योग इन-सिटू भी हैं। अब तक 34, 375 उद्योगों को काम करने की अनुमति दी जा चुकी है, जिसमें 15 लाख 48 हजार 574 कर्मियों को काम मिला है। इनमें 18,816 उद्योग शहरी क्षेत्रों में हैं, जिनमें 8,02,825 कर्मी काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित 11,842 उद्योग में 4,97,828 कर्मियों को काम मिला है। 1448 ईंट भट्ठों को संचालन की अनुमति के बाद 2,08,046 कर्मी काम पर लौटे हैं। 65 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिक घर पर ही रहेंगे। लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योगों के सुचारु संचालन के लिए श्रमिकों के आवागमन को हरियाणा रोडवेज की बसों का उपयोग करने की पेशकश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed