{"_id":"e8df3b5609c8400106ac70df31c395fd","slug":"local-onion-in-chandigarh-markets","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी में आया लोकल प्याज, लोगों को मिली राहत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी में आया लोकल प्याज, लोगों को मिली राहत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 01 May 2014 03:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्याज की कीमतों में आया उछाल बुधवार की सुबह थम गया। लोकल प्याज आने से प्याज के लगातार बढ़ रहे दाम कम हो गए। मंगलवार को सेक्टर-26 की मंडी में प्याज 18 रुपये किलो में बिका। सुबह लोकल प्याज की अच्छी आमद ने उपभोक्ताओं को राहत दी।
विज्ञापन
मंडी में 20 ट्रक प्याज आया। ये लोकल प्याज पंजाब और नारायणगढ़ से आना शुरू हो गया है। आने वाले दिनों में भी प्याज के दाम में उछाल न आने की संभावना है। इससे लोगों को भी राहत मिलेगी। लोकल प्याज थोक में आठ रुपये किलो तक बिका, जबकि रिटेल में 12 रुपये किलो बिका।
विज्ञापन
नासिक का प्याज थोक में 12 रुपये और रिटेल में 15 रुपये बिका। वहीं राजस्थान से आया प्याज थोक में आठ रुपये और रिटेल में 12 रुपये प्रति किलो तक बिका।
कोट
लोकल प्याज मार्केट में पहुंच गया है। प्याज का रेट काफी कम हो गए हैं। आने वाले दिनों में रेट कम ही रहेगा। नासिक का प्याज थोड़ा महंगा है, लेकिन इसकी पूर्ति लोकल से हो सकेगी।
विज्ञापन
-अनिल कुमार, आढ़ती, सेक्टर-26 सब्जी मंडी