फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   lobbying start for chandigarh mayor after nagar nigam election result

चंडीगढ़ में अब मेयर पद के लिए लॉबिंग शुरू, इन दो में से होगा एक

Wed, 21 Dec 2016 07:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 21 Dec 2016 07:26 PM IST
विज्ञापन
lobbying start for chandigarh mayor after nagar nigam election result
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव
नगर निगम चुनाव के रिजल्ट आते ही मेयर पद के लिए लॉबिंग शुरू हो गई है। अब दो उम्मीदवारों के नाम सबसे आगे हैं। पहले साल 2017 में मेयर की कुर्सी महिला पार्षद के लिए रिजर्व है। ऐसे में दावेदारों ने लाबिंग शुरू कर दी है, हालांकि मेयर पद के लिए दावेदार पूर्व मेयर राज बाला मलिक, आशा जसवाल और हीरा नेगी को बताया जा रहा है हीरा नेगी सांसद किरण खेर के करीबी है।
विज्ञापन


लेकिन पार्टी सूत्रों का कहना है कि आशा जसवाल और राज बाला मलिक के नाम पर ही मंथन किया जा रहा है। यह दोनो ही वकील है इसके साथ ही यह दोनो ही हीरा नेगी से ज्यादा पढ़ी लिखी है। हीरा नेगी को साल 2015 में सांसद किरण खेर के दबाव में पार्टी ने मेयर पद का उम्मीदवार बनाया था लेकिन वह हार गई थी।
विज्ञापन


क्यों राज बाला मलिक बन सकती है उम्मीदवार
राज बाला मलिक को इससे पहले मेयर पद का अनुभव है। ढ़ाई साल पहले राज बाला मलिक हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुई थी उस समय राज बाला मलिक को विधायक की टिकट देने का भरोसा दिया गया था लेकिन वह वायदा पूरा नहीं किया गया ऐसे में राज बाला मलिक को अब पार्टी उम्मीदवार बना सकती है। राज बाला मलिक के लिए हरियाणा भाजपा के कई सीनियर नेता और आईएएस भी लाबिंग कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशा जसवाल क्यों बन सकती है उम्मीदवार

lobbying start for chandigarh mayor after nagar nigam election result
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव
आशा जसवाल का उम्मीदवार बनने की उम्मीद है कि वह टंडन गुट की सबसे सीनियर नेता है। आशा जसवाल का परिवार लंबे समय से आरएसएस से जुड़ा हुआ है। आशा जसवाल महिला मोर्चे की अधिकार रह चुकी है इसके साथ ही वह इस समय राष्ट्रीय महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष भी है।

आशा जसवाल के केंद्र के कई सीनियर नेताओं के साथ ही अच्छे संबंध है। मेयर अरुण सूद के साथ काफी अच्छी टयूनिंग है। इससे पहले भी 5 साल पहले भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ आशा जसवाल को मेयर पद का उम्मीदवार बनाया था लेकिन वह हार गई थी।

सीनियर डिप्टी मेयर का पद एससी पार्षद को देने की उम्मीद
मेयर की कुर्सी महिला के लिए रिजर्व है ऐसे में सीनियर डिप्टी मेयर का पद भाजपा किसी एससी पार्षद को उम्मीदवार बनाने के बारे में मंथन कर रही है इसका कारण यह है कि इस बार शहरवासियों से भाजपा के ज्यादा एससपी उम्मीदवार जीतवाए है।

ऐसे में सीनियर डिप्टी मेयर पद के लिए सतीश कैंथ और राजेश कालिया के नाम पर मंथन चल रहा है। सतीश कैंथ इससे पहले भी दो बार डिप्टी मेयर रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed