फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Live Wire Coaching Center defeated Rana XI

Chandigarh News: लाइव वायर कोचिंग सेंटर ने राणा इलेवन को दी शिकस्त

Wed, 12 Feb 2025 01:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Live Wire Coaching Center defeated Rana XI
चंडीगढ़। पब्लिक स्कूल चंडीगढ़ में खेले जा रहे रंग दे बसंती टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में लाइव वायर कोचिंग सेंटर की टीम ने राणा इलेवन को आठ विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी राणा इलेवन ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 189 रन का एक अच्छा स्कोर बनाया। राणा ने सबसे अधिक 70 रन बनाए।प्रशांत ने 38 रन और दिनेश मित्तल ने 37 रन बनाए। लाइव वायर के गेंदबाज कमल अरोड़ा ने दो और जसपाल सिंह ने एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन

स्कोर का पीछा करते हुए लाइव वायर के जसपाल सिंह 46 गेंदों पर 73 रन और डाॅक्टर लूथरा ने 23 रन बनाकर टीम के लिए अच्छी शुरुआत की। तीसरे नंबर पर आए हरविंदर नैन ने 78 नाबाद रन बनाए। 17.5 ओवर में ही दो विकेट गंवाकर टीम ने 193 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। राणा इलेवन के आनंद और राणा ने एक-एक विकेट हासिल किया। हरविंदर नैन को उनकी नाबाद 78 रन की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article