{"_id":"7b3e86825454bff03e2251743bb2b5a3","slug":"live-updats-of-chandigarh-punjab-and-haryana-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"29 APR: चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के न्यूज अपडेट्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
29 APR: चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के न्यूज अपडेट्स
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 29 Apr 2014 04:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
update till 04:06pm
पंजाब के लुधियाना से दस रॉकेट लांचर, एक देसी बम, दो एके 47 बरामद
. इनके अलावा छह मैगजीन और खाली व अन्य हथियार भी मिले
. आंतकवाद के समय के हो सकते हैं सभी हथियार
. सिक्के ढूंढने के दौरान गोताखोरों को डेहलों से गुजरने वाली कैंड नहर से मिले सभी हथियार
अंबाला में साइकिल सवार की मौत, हाइवे एक घंटे जाम
- एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक साइकिल सवार को मारी टक्कर
- साइकिल सवार की मौके पर मौत हुई
- नेशनल हाइवे पर लगा एक घंटे तक जाम, वाहन चालकों को खासी परेशानी
बरनाला में चोरी के शक में नशेड़ी को लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला
. बाइक खोलते देखकर लोगों ने सोमवार शाम एक नशेड़ी की जमकर पिटाई की
. मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी को सिविल अस्पताल बरनाला में भर्ती करवाया
. अस्पताल में आज सुबह युवक की मृत्यु हो गई
. अच्छे घर का लड़का था मृतक, नशे का सेवन के कारण ऐसी घटनाओं में शामिल था
update till 12:49pm
पंजाब
पंजाब में कल होने वाले मतदान के लिए प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पोलिंग पार्टियां आज पहुंच जाएंगी।
मंत्री मजीठिया के मामले में सिख संगठन आज जत्थेदार अकाल तख्त से भेंट करेंगे।
हरियाणा
1. हरियाणा में पेयजल योजनाओं को आज मंजूरी मिल सकती है। आज मुख्यमंत्री हुड्डा की अध्यक्षता में सेनेटरी बोर्ड की बैठक है। इसमें इस साल गर्मियों में पेयजल मुहैया कराने, शहरों और गांवों में नई पेयजल योजनाओं पर विस्तृत चर्चा होगी।
2. करनाल में रामदेव के बयान ने तूल पकड़ा। वाल्मीकि समुदाय के लोगों ने कर्ण पार्क में एकत्रित होकर विरोध जताया और कमेटी चौक पर रामदेव का पुतला जलाया।
3. यमुनानगर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती लापता हो गई है। परिजनों ने युवती के अपहरण का शक जताया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
चंडीगढ़
कांस्टेबल से दुराचार मामले में पीड़िता की होगी गवाही
- पीड़िता दुबारा से बयान देने की अर्जी ले सकती है वापस
- पहले लगाया था दवाब में बयान दर्ज होने के आरोप
-19 दिसंबर को हुआ था पांच कांस्टेबलों पर मामला
इंस्पेक्टर की प्रमोशन मामले में कैट में होगी सुनवाई
- प्रशासन और पुलिस विभाग ने दायर करना है जवाब
- चंडीगढ़ पुलिस केदस इंस्पेक्टरों ने प्रमोशन न होने को लेकर कर रखी है याचिका
- उन्होंने मांग की थी बाहर से आने वाले डीएसपी को भेजो वापस
माणिक नाथ यात्रा के लिए जत्था रवाना होगा
- उत्तराखंड के टिहड़ी गढ़वाल स्थित पिपली धार गांव से गहन जंगल में 15 किलोमीटर की यात्रा, चंडीगढ़ से जाएगा जत्था
- 29 मई से 2 जून तक यात्रा होगी
चंडीगढ़ में आज के इंवेंटस
1. पीयू स्थित द सेंटर फॉर आईएएस में सुबह 11.30 बजे पीसीएस ज्यूडिशियल में चुने गए होनहारों का सम्मान समारोह
2.पेक यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी में सुबह 10 से 12 बजे तक ओपन हाउस का आयोजन
3.सेक्टर-25 नवोदय विद्यालय में 9.30 से 12 बजे तक कैरियर काउंसिलिंग कैंप का आयोजन
4 नाटक बेईमान का मंचन, शाम 7.30 बजे पंजाब कला भवन -16 ओपन एयर थिएटर में
5 लाला लाजपत राय भवन में भारतीय परिधानों पर प्रदर्शनी, सुबह 10.30 बजे से शाम 8.30 बजे तक
6 पंजाब कला भवन में कला प्रदर्शनी, सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक
update till 08:43am
पंचकूला। एक लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोपी चंडीमंदिर कैंट के सुपरिंटेंडेंट को सीबीआई कोर्ट से दोषी करार दिया गया। आरोप था कि कांगड़ा छावनी में पियन भर्ती के लिए रिश्वत ली गई थी। अब सजा पर 2 मई को फैसला सुनाया जाएगा।
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब कला भवन की आर्ट गैलरी में सोमवार शाम कला प्रदर्शनी एक्सप्रेशन्स-2014 का उद्घाटन डिप्टी कमिश्नर पंचकूला डा. एसएस फुलिया शामिल हुए। प्रदर्शनी में देशभर के 31 कलाकारों ने हिस्सा लिया।
पठानकोट बाईपास पर सदर पुलिस थाने के नजदीक सोमवार को उस वक्त अचानक अफरातफरी मच गई, जब वहां एक इंडिका कार से आग की लपटें उठने लगीं। कुछ ही देर में कार जलकर खाक हो गई। संयोग ही था कि कार का चालक जान बचाने में सफल रहा।
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने एमएस चोपड़ा को मुख्यमंत्री का प्रिंसिपल ओएसडी नियुक्त किया है। चोपड़ा पहले भी इस पद पर तैनात थे। लोकसभा चुनाव के कारण उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। पिछले सप्ताह उन्हें दोबारा नियुक्त किया गया है।
चंडीगढ़। सर्विस वोटर वापस आने के मामले पर इनेलो मंगलवार को चुनाव आयोग से दिल्ली में मुलाकात करेगा। इनेलो के प्रवक्ता ने बताया कि वरिष्ठ नेता अभय चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा के नेतृत्व में इनेलो का प्रतिनिधिमंडल मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलेगा। उन्होंने बताया कि सेना में कार्यरत सैनिकों के पोस्टल बैलेट गलत पते पर भेजे गए हैं जो वापस लौट रहे हैं। सैनिकों को उनके संवैधानिक और लोकतांत्रिक अधिकारों से वंचित किया गया है। प्रतिनिधिमंडल में हरियाणा के पूर्व स्पीकर सतबीर सिंह कादियान, पूर्व डिप्टी स्पीकर गोपीचंद गहलोत, पूर्व कृषि मंत्री जसविंदर सिंह संधू और फरीदाबाद से इनेलो प्रत्याशी रहे वरिष्ठ एडवोकेट आरके आनंद भी शामिल होंगे।
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने नारनौल बाइपास के लिए 16.77 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है।