फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   liv in relationship partner lady constable raped

लिव इन रिलेशनशिप में महिला कांस्टेबल से रेप

Fri, 10 Apr 2015 10:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला,मोहाली Updated Fri, 10 Apr 2015 10:32 AM IST
विज्ञापन
liv in relationship partner lady constable raped

एसएसपी ऑफिस में तैनात महिला कांस्टेबल का पुलिस कांस्टेबल से अफेयर था। दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहे। अब महिला कांस्टेबल ने रेप की शिकायत दी है। मोहाली का ये मामला, एसएसपी ऑफिस पहुंच गया है। एसएसपी ने एसपी सिटी-1 आशीष कपूर को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। कुछ दिन पहले भी इसी तरह का एक मामला सामने आया था, जिसमें थाने में तैनात महिला पुलिसकर्मी ने अपने कांस्टेबल साथी पर कुछ इसी तरह के आरोप लगाए थे।

विज्ञापन


नए मामले में एसएसपी को दी शिकायत में महिला कांस्टेबल ने बताया कि फेज-1 स्थित एसएसपी ऑफिस में ही तैनात गुरलाल (26) से कुछ समय पहले ही उसकी दोस्ती हुई थी। इस बीच आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। मगर, अब वह अपने वादे से पीछे हट रहा है।
विज्ञापन

पहले दोस्ती थी, लेकिन बाद में विवाद

liv in relationship partner lady constable raped

वहीं सूत्रों से पता चला है कि आरोपी मूल रूप से बठिंडा का रहने वाला है। दोनों में पहले दोस्ती थी, लेकिन बाद में विवाद हो गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।

वहीं, पुलिस अधिकारियों ने इस मामले में डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी से कानूनी राय मांगी है। आने वाले एक-दो दिन में इस संबंधी फैसला आ जाएगा। इसके अलावा पुलिस वाले दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू की है।

नया गांव में भी ऐसा ही मामला आया था सामने

कुछ दिन पहले ऐसा ही एक मामला नया गांव थाने में भी सामने आया था। थाने में तैनात महिला पुलिस कर्मी ने बताया था कि उसका एक पुलिस कांस्टेबल से अफेयर था। काफी समय तक दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहे, लेकिन बाद में युवक ने उससे शादी से मना कर दिया। इस मामले की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed