फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   List of 452 police children ready for jobs.

Chandigarh News: नौकरियों के लिए पुलिस के 452 बच्चों की सूची तैयार

Sat, 09 Dec 2023 01:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
List of 452 police children ready for jobs.
318 बच्चों को उनकी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार दिलवाया जाएगा रोजगार
विज्ञापन

चंडीगढ़। पुलिस कर्मियों के बच्चों को रोजगार दिलवाने और उनके उत्थान को लेकर हरियाणा पुलिस गंभीर है। पुलिस के वेलफेयर विंग ने उन 452 बच्चों की सूची तैयार की है, जिन्हें नौकरी दिलवाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक इनमें से 134 युवाओं का अलग-अलग कोर्स में दाखिला करवाते हुए उनकी रुचि अनुसार प्रशिक्षित किया जा रहा है, जबकि 318 बच्चों को उनकी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार रोजगार दिलवाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

आईजी वेलफेयर राजीव देसवाल ने बताया कि विभाग की ओर से चलाए जा रहे चालक प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत 43 युवाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। 13 का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है। इनमें से 10 युवा इस कोर्स के लिए अयोग्य पाए गए। इसी प्रकार, सिक्योरिटी गार्ड के प्रशिक्षण के लिए विभाग को 56 युवाओं की सूची प्राप्त हुई, जिनमें से 25 युवाओं का कोर्स पूरा हो चुका है। 31 युवाओं को प्रशिक्षित करने की प्रक्रिया चल रही है। इस कोर्स के लिए प्राप्त आवेदनों में से 10 ऐसे थे, जो पात्रता की शर्तों को पूरा नहीं कर पाए। कंप्यूटर कोर्स के लिए 60 युवाओं की सूची प्राप्त हुई, जिन्हें प्रशिक्षित करने के लिए हारट्रोन के साथ सामंजस्य स्थापित किया है। पुलिस विभाग डिप्लोमा व डिग्री धारक युवाओं को नौकरी दिलवाने के लिए कंपनियों व संस्थाओं से तालमेल स्थापित कर रहा है। उन्होंने बताया कि चतुर्थ श्रेणी के अनुबंधित पुलिसकर्मियों के बच्चों का प्रशिक्षण का खर्च हरियाणा पुलिस की ओर से वहन किया जाएगा, जबकि अन्य युवाओं को बिना ब्याज की दर से लोन की सुविधा उपलब्ध करवाते हुए प्रशिक्षित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed