{"_id":"5eccab928ebc3e90470cfe94","slug":"liquor-scam-congress-haryana-raised-questions-on-set-inquiry","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने एसईटी जांच पर उठाए सवाल- थानों के मालखाने में रखी शराब, रंगीन पानी तो नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने एसईटी जांच पर उठाए सवाल- थानों के मालखाने में रखी शराब, रंगीन पानी तो नहीं
Tue, 26 May 2020 11:09 AM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, सोनीपत(खरखौदा)
अमर उजाला, सोनीपत(खरखौदा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 26 May 2020 11:09 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा कांग्रेस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब घोटाले के बाद हरियाणा में पुलिस थानों के मालखाने में रखी शराब को लेकर भी तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। पुलिस थानों में रखी जो शराब जांच में दिखाई गई, वह शराब है भी या नहीं इस पर कांग्रेस ने शंका जताई है। कहीं थानों में रखी शराब की बोतलों में रंगीन पानी तो नहीं है और असली शराब निकालकर बेची जा चुकी है। इसकी भी जांच की मांग कांग्रेस ने उठाई है।
बिना शक्तियों की एसईटी के शराब घोटाले की जांच करने को कांग्रेस ने ढकोसला बताया है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता वेदप्रकाश विद्रोही ने कहा कि शराब घोटाले की जांच के लिए गठित कथित एसईटी के अधिकार क्या है, उसका जांच दायरा क्या है, जब यह ही अभी तक तय नहीं है तो शराब घोटाले की जांच रिपोर्ट कैसी होगी, सहज ही अंदाजा लगा सकते हैं।
विद्रोही ने कहा कि सरकार ने 31 मई तक एसईटी को शराब घोटाले की जांच रिपोर्ट देने की बात कही थी, उसमें मात्र 6 दिन बचे हैं। अभी तक एसईटी की जांच दिशा क्या हो यह भी तय नहीं हो पाया है। यह घोटाला बड़े नेताओं की शह पर हुआ है। घोटाले के सरगना के खिलाफ जांच का सवाल ही नहीं उठता।
विज्ञापन
घोटाले की निष्पक्ष जांच पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के सिटिंग जज से करवाई जाए तभी सच सामने आ सकेगा। लॉकडाउन के दौरान सील गोदामों व पुलिस थानों से शराब निकालकर होम डिलीवरी करना नेताओं की मिलीभगत के बिना संभव ही नहीं था।