फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   liquor rate hiked in chandigarh, govt rate list implemented

शराब पीने के शौकीनों को झटका, महंगी हो गई 'लालपरी', जानिए कितनी?

Fri, 03 Nov 2017 01:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 03 Nov 2017 01:34 PM IST
विज्ञापन
liquor rate hiked in chandigarh, govt rate list implemented
महंगी हो गई 'लालपरी'
शराब पीने के शौकीन लोगों के लिए झटका देने वाली खबर। दरअसल, 'लालपरी' महंगी हो गई, इसलिए अब खरीदने के लिए ज्यादा जेब ढीली करनी होगी। चंडीगढ़ में वीरवार रात से सरकारी रेट लागू कर दिए गए हैं। इसके कारण अब शराब 30 से 40 प्रतिशत तक महंगी हो गई है।
विज्ञापन


शहर के सभी शराब ठेकेदारों ने एक्साइज डिपार्टमेंट द्वारा तय किए गए रेट लागू कर दिए हैं। दरअसल शहर में पिछले कई महीनों से शराब ठेकेदार सरकारी रेट से कम में शराब बेच रहे थे। जिसके चलते एक्साइज डिपार्टमेंट ने कार्रवाई करते हुए कई बार शराब ठेकेदारों पर कार्रवाई भी की।
विज्ञापन


वीरवार देर रात एक्साइज डिपार्टमेंट ने शहर के सभी शराब के ठेकों पर एक्साइज पॉलिसी के  तहत तय किए शराब के सरकारी रेट की लिस्ट लगा दी। साथ ही शहर के सभी शराब ठेकेदारों को सरकारी रेट मिनिमम सेलिंग प्राइज (एमएसपी) से नीचे शराब न बेचने को लेकर आर्डर भी जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी ठेकों पर लग गई सरकारी लिस्ट

liquor rate hiked in chandigarh, govt rate list implemented
महंगी हो गई 'लालपरी'
एक्साइज डिपार्टमेंट ने वीरवार देर रात शहर के सभी शराब के ठेकों पर सरकारी रेट लिस्ट लगा दी है। शहर में शराब के सरकारी रेट लागू होने से अब शराब पहले के मुकाबले से 30 से 40 प्रतिशत महंगी मिलेगी।

सेक्टर-8 के लीकर वर्ल्ड शराब ठेके के मैनेजर आशीष ने बताया कि एक्साइज डिपार्टमेंट ने सभी शराब ठेकेदारों को शराब के सरकारी रेट लागू करने के लिए कहा है। अगर कोई भी एमएसपी यानी सरकारी रेट से नीचे पर शराब बेचता पाया गया, उस पर कार्रवाई होगी।

कुछ अन्य शराब ठेकेदारों ने बताया कि शहर में शराब के रेट कई महीनों से टूटे पड़े थे। कोई भी शराब ठेकेदार एक्साइज डिपार्टमेंट द्वारा तय किए गए रेट पर शराब नहीं बेच रहा था। जिसके चलते शराब के दाम सरकारी रेट से 30 से 40 प्रतिशत नीचे दाम टूटे पड़े थे। अब शहर में शराब के सरकारी रेट लागू होने से शराब के दाम में 30 से 40 प्रतिशत तक बढ़ जाएंगे।

शराब के सरकारी रेट लागू किए गए हैं, सभी शराब ठेकेदारों को तय रेट से नीचे शराब न बेचने के लिए कहा है, इसके लिए बाकायदा शहर के सभी ठेकों पर शराब के सरकारी रेट की लिस्ट लगा दी गई है।
- आरके चौधरी, असिस्टेंट एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्‍नर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed