फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Liquor shops closed in Chandigarh today

Chandigarh: पंजाब में सस्ती शराब से चंडीगढ़ के ठेकेदारों को हो रहा नुकसान, विरोध में आज ठेके बंद

Wed, 10 Aug 2022 09:48 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 10 Aug 2022 09:48 AM IST
सार

वित्त सचिव से टैक्स में कटौती करने की मांग की गई थी ताकि शराब कारोबारी किसी तरह अपना काम कर सकें लेकिन अब तक इस संबंध में कोई फैसला नहीं लिया गया है। अब शराब कारोबारियों को प्रदर्शन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Liquor shops closed in Chandigarh today
प्रदर्शन करते शराब कारोबारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में नई आबकारी नीति लागू होने के बाद शराब के दाम चंडीगढ़ से भी कम हो गए हैं। इस वजह से चंडीगढ़ के शराब कारोबारियों को काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है। शहर के शराब कारोबारियों ने अब चंडीगढ़ प्रशासन से टैक्स में कटौती करने की मांग की है ताकि नुकसान न झेलना पड़े लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई सकारात्मक रुख नजर नहीं आ रहा। ऐसे में शराब कारोबारियों ने बुधवार को शहर के सभी ठेकों को बंद रखने और प्रदर्शन करने का फैसला किया है।

विज्ञापन


चंडीगढ़ वाइन कांट्रेक्टर एसोसिएशन की तरफ से बुधवार को सेक्टर-17 स्थित डीसी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन भी किया जाएगा। शराब कारोबारियों का कहना है कि चंडीगढ़ की सीमा पंजाब के साथ लगती है। पंजाब ने एक जुलाई से नई आबकारी नीति लागू कर दी है, जिसके तहत पंजाब में शराब के दाम 20 से 60 फीसदी तक कम हो गए हैं।
विज्ञापन


इसकी वजह से चंडीगढ़ के लोग अब पंजाब की तरफ शराब खरीदने के लिए रुख करने लगे हैं। इससे चंडीगढ़ के शराब कारोबारियों को काफी नुकसान हो रहा है। उन्होंने एक पत्र लिखकर वित्त सचिव से टैक्स में कटौती करने की मांग की थी ताकि शराब के कारोबारी किसी तरह अपना काम कर सकें लेकिन अब तक इस संबंध में कोई फैसला नहीं लिया गया है। ऐसे में अब शराब कारोबारियों को प्रदर्शन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed