{"_id":"6616f9ed9eebc26acd0c5844","slug":"liquor-and-gift-coupons-started-being-distributed-complaints-of-violation-received-chandigarh-news-c-16-pkl1010-395149-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: बंटने लगी शराब व गिफ्ट कूपन, उल्लंघन की पहुंचीं शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: बंटने लगी शराब व गिफ्ट कूपन, उल्लंघन की पहुंचीं शिकायतें
विज्ञापन
सी विजिल एप के माध्यम से आचार संहिता उल्लंघन की 1395 शिकायतें मिलीं, 1145 का निपटारा
आशीष वर्मा
चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव का प्रचार शुरू होने के साथ ही आचार संहिता उल्लंघन की शिकायतें चुनाव आयोग के पास पहुंचने लगी हैं। आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत लोग घर बैठे सी विजिल एप के माध्यम से कर सकते हैं। हरियाणा में अब तक 1395 शिकायतें आ चुकी हैं। इनमें से 1145 शिकायत सही पाई गई हैं और उन पर संबंधित चुनाव अधिकारी ने नियमानुसार कार्रवाई भी की है। आयोग के पास सबसे ज्यादा शिकायतें अवैध रूप से पोस्टर व होर्डिंग लगाने की आई हैं। वहीं रुपये, गिफ्ट कूपन, शराब बांटने और धार्मिक भावनाएं भड़काने की भी शिकायत दर्ज कराई गई हैं।
आचार संहिता उल्लंघन की सबसे ज्यादा शिकायतें सिरसा व अंबाला जिले से आई हैं। सिरसा से 334 और अंबाला से 270 शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने दावा किया कि इन सभी शिकायतों का निपटारा 100 मिनट के भीतर किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह अपने मोबाइल पर सी विजिल एप डाउनलोड करें और आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत दर्ज करवाएं।
ऐसे दर्ज करवा सकते हैं शिकायत, पहचान नहीं होगी उजागर
मतदाताओं को अपने मोबाइल पर सी विजिल एप डालनलोड करना होगा। उसके बाद शिकायत दर्ज कराने के लिए यूजर को एप पर रजिस्टर करना होगा। यूजर मोबाइल नंबर, राज्य, जिला, विधानसभा और निवास का पता दर्ज करके अकाउंट बना सकता है। उसके बाद शिकायत करने के लिए यूजर को एप का इस्तेमाल करते हुए फोटो या दो मिनट का वीडियो अपलोड करना होगा। इसके बाद शिकायत चुनाव आयोग के पास पहुंचेगी और 100 मिनट के भीतर चुनाव आयोग उस पर कार्रवाई करेगा। इसमें शिकायत करने वाले की पहचान उजागर नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
शिकायत अपलोड करते ही लोकेशन भी पहुंच जाएगी
सी विजिल एप के माध्यम से शिकायत दर्ज करवाने के बाद शिकायतकर्ता की लोकेशन ऑटोमैटिक चुनाव आयोग के पास पहुंच जाएगी। शिकायत मिलते ही आयोग की टीम तुरंत मौके पर पहुंचेगी और शिकायत की जांच शुरू कर देगी। ऐसे में कोई भी शख्स इस एप के माध्यम से फर्जी फोटो या वीडियो नहीं भेज सकता।
किस तरह की कितनी शिकायतें मिलीं
शिकायत कुल शिकायतें सही मिली
हथियारों का दिखावा 19 17
गिफ्ट कूपन बांटना 58 40
शराब बांटने की शिकायत 6 2
पैसे बांटने की शिकायत 12 2
पोस्टर व होर्डिंग लगाने 1092 997
धार्मिंक संदेश व भाषण 8 8
स्पीकर बजाना 11 1
बिना स्वीकृति के वाहन लगाना 36 23
किस जिले में कितनी शिकायतें
जिला कुल शिकायत सही
अंबाला 270 253
भिवानी 47 32
सिरसा 334 308
सोनीपत 104 100
यमुनानगर 48 36
गुरुग्राम 85 60
हिसार 78 54
पंचकूला 83 63
रोहतक 41 30
-- -- -- -- -- -- -
वर्सन
हथियार दिखाने के मामले में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। वहीं, पैसे बांटने व शराब बांटने के मामले में भी नियमानुसार कार्रवाई की गई है।
-अनुराग अग्रवाल, मुख्य निर्वाचन अधिकारी।