फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lines overheated by 449 MW

Chandigarh News: भीषण गर्मी में बिजली की मांग का बना इतिहास...449 मेगावॉट से लाइनें ओवरहीट

Thu, 20 Jun 2024 06:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
Lines overheated by 449 MW
चंडीगढ़। भीषण गर्मी और बिजली कट के डबल अटैक से शहरवासी परेशान हैं। बुधवार को बिजली की मांग चंडीगढ़ के इतिहास में सबसे ज्यादा रही। 449 मेगावॉट (एमडब्ल्यू) से कई लाइनें ओवरहीट हो गईं, जिन्हें कूल डाउन करने के लिए विभाग की तरफ से 10 से 20 मिनट के कई कट लगाने पड़े। पूरे दिन भीषण गर्मी के बाद शाम को अचानक मौसम बदल गया। शाम को तेज आंधी चली। इससे गर्मी से राहत जरूर मिली है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह सामान्य से 7 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। दिनभर भीषण गर्मी झेलने के बाद शहरवासियों को शाम को हल्की राहत मिली। तेज हवाओं की वजह से तापमान में कमी आई लेकिन ये राहत ज्यादा देर नहीं रहने वाली। वीरवार से फिर गर्मी का असर झेलना होगा। पूरे दिन तेज धूप निकलेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। लोगों को गर्मी से असली राहत मानसून के दस्तक के बाद ही मिलेगी। चंडीगढ़ में मानसून जून महीने के आखिरी दिनों में दस्तक दे सकता है। हालांकि उससे पहले प्री-मानसून एक्टिविटी भी होगी।
विज्ञापन


बार-बार कट लगने का कारण : यूटी प्रशासन के चीफ इंजीनियर सीबी ओझा ने बताया कि बुधवार को बिजली की मांग 449 मेगावाट पहुंच गई। यह अब तक का अधिकतम है। उन्होंने कहा कि विभाग के पास बिजली की पर्याप्त सप्लाई है लेकिन मांग ज्यादा होने पर बिजली की लाइनें हीटअप होनी शुरू हो जाती हैं। ऐसे में लाइन कूल डाउन करने के लिए 10 से 20 मिनट का कट लगाना पड़ता है। अगर कूल डाउन करने के लिए कट नहीं लगाए गए तो ज्यादा नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेल्पलाइन नंबरों की शिकायत पर चीफ इंजीनियर ने किया केंद्र का दौरा : कई लोगों की शिकायत है कि बिजली जाने के बाद जब वह हेल्पलाइन नंबर पर फोन करते हैं तो कोई फोन नहीं उठाता या नंबर हमेशा व्यस्त आता रहता है। इन शिकायतों के बाद सीबी ओझा ने बुधवार को शाम 6:00 बजे सेक्टर-9 स्थित केंद्रीय हेल्पलाइन सेंटर का दौरा किया। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और मौके पर एक और ऑपरेटर की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि विभाग के पास 5 लाइनें हैं। इन दिनों लगातार लोग फोन कर रहे हैं, जिसकी वजह से लाइन कभी व्यस्त आती है। हालांकि विभाग इस समस्या को भी दूर करने की कोशिश में लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed