फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Lines of Gurbani Written On Walls Of Lahore's Gurdwara Sahib, Erase By Someone

लाहौर के गुरुद्वारा साहिब की दीवारों पर लिखी गुरबाणी की पंक्तियां मिटाईं, लिख दीं कुरान की आयतें

Wed, 17 Jul 2019 01:13 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 17 Jul 2019 01:13 AM IST
विज्ञापन
Lines of Gurbani Written On Walls Of Lahore's Gurdwara Sahib, Erase By Someone
इमरान खान - फोटो : social media

लाहौर शहर के नौलखा बाजार स्थित शहीद भाई तारू सिंह के ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब की दीवारों में लिखी गुरबाणी की पंक्तियों पर सफेदी की कूची मारकर उनका अस्तित्व मिटा दिया गया है। गुरुद्वारा साहिब की दीवार पर कुरान की आयतें लिख दी गई हैं। लाहौर की सिख संगत मंगलवार को गुरुद्वारा शहीद भाई तारू सिंह का शहीदी दिवस मनाने के लिए गुरुद्वारा साहिब में जुटी थी। 

विज्ञापन


संगत यह देख कर हैरान हो गई कि गुरुद्वारा साहिब की दीवारों में जहां-जहां गुरुबाणी की पंक्तियां दर्ज थीं, उन्हें मिटा कर कुरान की आयतें लिख दी गई हैं। भारी बारिश के कारण गुरुद्वारा साहिब परिसर में पानी था। संगत में शामिल एक सिख नौजवान ने बारिश के बीच निशान साहिब का चोला बदला। 
विज्ञापन


इस अवसर पर संगत को संबोधित करते हुए पीएसजीपीसी के पूर्व महासचिव गोपाल चावला ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान व पाकिस्तान पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार उस्मान मोहम्मद बुजदार से अपील की कि गुरुद्वारा साहिब में लिखी हुई गुरबाणी की पंक्तियों को मिटाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेशक सिखों को कुरान की आयतों को लिखने से कोई इतराज नहीं है। गुरुद्वारा शहीद भाई तारू सिंह वह शहीदी स्थान है, जहां धर्म की खातिर भाई तारू सिंह ने शहादत पाई थी। साथ ही कुछ शरारती तत्वों ने गुरुद्वारा साहिब में सुशोभित निशान साहिब को नीचे से फाड़ने का प्रयास किया है इसलिए संगत ने निशान साहिब को बदल डाला है।

गोपाल चावला की ओर से जारी वीडियो में गुरुद्वारा साहिब की उन दीवारों को बार-बार दिखाया गया, जहां गुरुबाणी को मिटाकर कुरान की आयतें लिखी हुई हैं। गुरुद्वारा साहिब परिसर की दीवारें कई जगह से टूटी हुईं हैं। जिस स्थान पर शहीद भाई तारू सिंह ने शहादत दी थी। वहां श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश हो रहा है। 

एसजीपीसी ने मनाया शहीदी पर्व 
एसजीपीसी ने भी गुरुद्वारा श्री मांजी साहिब दीवान हाल में सिख कौम के महान शहीद भाई तारू सिंह का शहीदी दिवस मनाया। इस अवसर पर श्री अखंड पाठ के भोग के बाद श्री हरमंदिर साहिब के हजूरी रागी भाई जगदीप सिंह के जत्थे ने गुरुबाणी का गायन कर संगत को गुरुचरणों के साथ जोड़ा। 

अरदास भाई सुल्तान सिंह ने की। गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब के कथा वाचक भाई हरमित्र सिंह ने संगत को पावन हुक्मनामा श्रवण करवाया। शहीद भाई तारू सिंह गुरु साहिबान के बताए गए मार्ग पर चलने वाले एक महान योद्धा थे। उनके जीवन से नौजवान पीढ़ी प्रेरणा ले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed