{"_id":"5888f0b04f1c1b9e7dcf4cf2","slug":"line-current-of-200-kb-lineman-scorched-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"200 केबी की बंद लाइन में आया करंट, लाइनमैन झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
200 केबी की बंद लाइन में आया करंट, लाइनमैन झुलसे
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Thu, 26 Jan 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
मोहाली फेज-7 स्थित इंडस्ट्रियल एरिया स्थित पावरकॉम के 220 केवी के ग्रिड में लाइन की रिपेयर करते समय लाइन बंद होने के बाद भी उसमें करंट आ गया। इससे रिपेयर के काम में जुटे दो सहायक लाइनमैन झुलस गए और बेहोश होकर गिर गए। दोनों को बिजली विभाग के स्टाफ ने तुरंत फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल पहुंचाया।
घायल हुए मुलाजिमों में अंबेदकर कॉलोनी निवासी जोगिंदर सिंह व शाहीमाजरा निवासी मोती लाल शामिल हैं। मोती लाल की हालत में सुधार होने के बाद अस्पताल से उन्हें छुट्टी दे दी गई। जबकि जोगिंदर सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे का बताया जा रहा है। पावरकॉम के मुलाजिम लाइन को बंद कर रिपेयर के काम में जुटे थे। इसी दौरान अचानक बंद लाइन से करंट आ गया। इससे जोगिंदर सिंह व मोती लाल बुरी तरह से झुलस गए। दोनों के शरीर पर गहरा असर हुआ है। इसके बाद तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। संबंधित विभाग के एसडीओ अकालजोत सिंह ने कहा कि उनकी तरफ से बिजली की डबल सप्लाई आने संबंधी मामले की जांच करवाई जा रही है। इस हादसे के बाद से अन्य मुलाजिम दहशत में है। उनका कहना है कि इस मामले की जांच करवाई जानी चाहिए, ताकि दोबारा इस तरह के हादसे न हों।