{"_id":"6add10408cbaf7c3650045a3","slug":"lift-in-c-block-of-gmch-32-out-of-order-patients-and-staff-face-inconvenience-chandigarh-news-c-16-pkl1049-1158198-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: जीएमसीएच-32 के सी-ब्लॉक में लिफ्ट खराब, मरीज और कर्मचारी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: जीएमसीएच-32 के सी-ब्लॉक में लिफ्ट खराब, मरीज और कर्मचारी परेशान
विज्ञापन
चंडीगढ़। जीएमसीएच-32 के सी-ब्लॉक में लिफ्टों की खराबी मरीजों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। सात मंजिला ब्लॉक में कुल सात लिफ्ट हैं, लेकिन इनमें से दो कार्ड ऑपरेटेड हैं, जिनका इस्तेमाल सिर्फ डॉक्टर और अधिकारी कर सकते हैं। मरीजों और अन्य कर्मचारियों के लिए उपलब्ध पांच लिफ्टों में से तीन खराब हैं और केवल दो ही काम कर रही हैं। ऐसे में मरीजों को एक मंजिल से दूसरी मंजिल तक पहुंचने के लिए 20 मिनट तक इंतजार करना पड़ रहा है। इससे इलाज के लिए आए मरीजों और उनके तीमारदारों के साथ ही कर्मचारियों की परेशानी बढ़ रही है। कर्मचारियों ने इस समस्या को लेकर चिकित्सा अधीक्षक को लिखित शिकायत देकर लिफ्टों की मरम्मत जल्द करवाने की मांग की है।
सी-ब्लॉक में अलग-अलग मंजिलों पर मरीजों की जांच और इलाज की व्यवस्था है। ऐसे में लिफ्टों का सुचारू रूप से चलना बेहद जरूरी है। कर्मचारियों और मरीजों के परिजनों का कहना है कि बुजुर्गों, गंभीर मरीजों और व्हीलचेयर या स्ट्रेचर पर आने वाले लोगों के लिए सीढ़ियों का इस्तेमाल करना आसान नहीं होता। पांच में से तीन लिफ्ट खराब होने के कारण मरीजों को चालू लिफ्ट के लिए इंतजार करना पड़ता है। भीड़ बढ़ने पर यह इंतजार और परेशानी बढ़ा सकता है। कर्मचारियों को भी मरीजों तक पहुंचने और अलग-अलग मंजिलों पर जाने में दिक्कत हो रही है।
बॉक्स
कैसे पहुंचे समय पर
लिफ्ट की सुविधा नहीं मिलने के कारण मरीजों और तीमारदारों के सामने यह चिंता भी रहती है कि वे संबंधित विभाग या मंजिल तक समय पर कैसे पहुंचेंगे। अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीज पहले ही बीमारी और जांच की प्रक्रिया से परेशान रहते हैं। ऐसे में लिफ्ट के लिए लंबा इंतजार उनकी मुश्किलें बढ़ा देता है।
विज्ञापन
कोट-
शनिवार की सुबह छह में से चार लिफ्ट बंद थीं। मरम्मत के बाद चार लिफ्ट चालू कर दी गई हैं, जबकि बाकी दो को ठीक करने का काम चल रहा है। उम्मीद है कि शेष लिफ्ट भी जल्द ठीक हो जाएंगी। - प्रो. रवनीत कौर, डायरेक्टर प्रिंसिपल जीएमसीएच 32