फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Library will be opened in every village of Haryana

अच्छी पहल : हरियाणा के हर गांव में खुलेगा पुस्तकालय, सीएम मनोहर लाल ने दी मंजूरी

Tue, 24 Nov 2020 02:28 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 24 Nov 2020 02:28 PM IST
विज्ञापन
Library will be opened in every village of Haryana
पुस्तकालय। - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

हरियाणा के हर गांव में अब पुस्तकालय खोला जाएगा। इसका उद्देश्य स्थानीय लोगों व युवाओं में पढ़ने की रुचि पैदा करना है। प्रदेश सरकार ने इस संदर्भ में प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में जिला मुख्यालयों और गांवों में पुस्तकालय स्थापित करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए ग्राम स्वराज अभियान के तहत पंचायत पुस्तकालय स्थापित करने के प्रोजेक्ट को मंजूरी प्रदान की है। इसके प्रथम चरण में महाग्राम योजना के अंतर्गत आने वाले गांवों में पुस्तकालय स्थापित किए जाएंगे। 

विज्ञापन


इन पुस्तकालयों से जहां एक ओर ज्ञान का विस्तार होगा, वहीं प्रदेश के युवाओं में पढ़ाई के प्रति रुचि भी बढ़ेगी। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांवों में पुस्तकालय स्थापित करने के लिए पंचायत सदस्यों को भी शामिल किया जाए। साथ ही, गांव से शिक्षा क्षेत्र से जुड़े एक सेवानिवृत्त व्यक्ति और रक्षा से सेवानिवृत्त लोगों को भी जोड़ा जाए। इससे सरकारी योजनाओं में आमजन की भागीदारी को भी बढ़ावा मिलेगा। 
विज्ञापन



उन्होंने निर्देश दिए कि पुस्तकालयों में दी जाने वाली सुविधाओं जैसे कंप्यूटर, पुस्तकों की संख्या और पुस्तकालय में पढ़ाने वालों की संख्या इत्यादि के आधार पर एक ग्रेडिंग सिस्टम तैयार किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि उच्चतर शिक्षा विभाग इस प्रोजेक्ट का नोडल विभाग होगा। वही निरंतर प्रोजेक्ट की प्रगति की समीक्षा करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल शिक्षा, उच्चतर शिक्षा विभाग या अन्य विभागों के अलावा निजी संस्थाओं या व्यक्तिगत तौर पर चलाए जा रहे पुस्तकालयों का सर्वे करवाया जाए। इसके अलावा, उन्होंने स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्कूल पुस्तकालय को स्कूल की अवधि के बाद और अवकाश के दिनों में आम नागरिकों के लिए उपयोग करने की संभावनाएं तलाशी जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed