फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   leopard attack on people working in farms at tarantaran of punjab

खेतों में काम कर रहे लोगों पर टूट पड़ा तेंदुआ, इलाके में फैली दहशत

Sat, 10 Dec 2016 06:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन(अमृतसर)
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन(अमृतसर) Updated Sat, 10 Dec 2016 06:14 PM IST
विज्ञापन
leopard attack on people working in farms at tarantaran of punjab
खेतों में काम कर रहे लोगों पर तेंदुए का हमला
खेतों में काम कर रहे लोगों पर तेंदुए ने जानलेवा हमला कर लिया, जिसमें दो लोग गंभीर घायल हो गए। उसके बाद से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। तरनतारन के सीमावर्ती गांव माड़ी गौड़ सिंह में यह मामला सामने आया।
विज्ञापन


घायल व्यक्तियों की पहचान कुलदीप सिंह और हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। जिनको भिखीविंड के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। अब इनकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी अनुसार किसान कुलदीप सिंह अपने खेतों में पशुओं के लिए चारे की कटाई कर रहा था तो उस समय चारे में बैठे तेंदुए ने कुलदीप सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले से कुलदीप सिंह जख्मी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

लोगों और पुलिस ने हथियारबंद होकर घेर लिया खेत

leopard attack on people working in farms at tarantaran of punjab
खेतों में काम कर रहे लोगों पर तेंदुए का हमला
हमले की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर थाना भिखीविंड के प्रभारी राजबीर सिंह, पुलिस चौकी कच्चा-पक्का के इंचार्ज कृपाल सिंह, पुलिस पार्टी के अलावा गांव वासी और सैकड़ों लोगों पहुंच गए।

सभी ने हथियारबंद होकर चारे वाले खेत को घेर लिया। करीब 5 बजे जंगलात विभाग के बीईई बलजीत सिंह हरिके, गार्ड कुलदीप सिंह सहित टीम तेंदुए को पकड़ने लिए पिंजरे के साथ खेतों में पहुंची।

जंगलात विभाग के अधिकारियों ने लोगों के सहयोग से कार्रवाई शुरू की तो अचानक तेंदुए ने चारे वाले खेतों से निकलकर हरप्रीत सिंह नामक व्यक्ति पर हमला कर दिया। जिस कारण वह भी घायल हो गया।

घायल को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। खबर लिखे जाने तक जंगलात विभाग, पुलिस और लोगों की ओर से तेंदुए की तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed